छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री बघेल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आज कर सकते है मुलाकात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आज बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात संभावित है। इस मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
09:49 AM Apr 13, 2022 IST | Desk Team
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आज बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात संभावित है। इस मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
Advertisement
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बघेल आज दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनकी मुख्यमंत्री सचिवालय के अवर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात होगी।
बताया गया है कि इस बैठक में मुख्य रूप से जीएसटी प्रणाली से राज्य के संसाधनों पर हुए असर, नक्सल समस्या से जुड़े नीतिगत विषयों, नक्सल प्रभावित जिलों के विकास से जुड़े मुददों एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से समन्वय संबंधित मुददों पर चर्चा होने की संभावना है।
Advertisement