For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Chhattisgarh Election Results: जनता का रुझान, छत्तीसगढ़िया बोले BJP बढ़िया

03:24 PM Dec 03, 2023 IST | R.N. Mishra
chhattisgarh election results  जनता का रुझान  छत्तीसगढ़िया बोले bjp बढ़िया

Chhattisgarh Election Results: छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान के बाद आज रविवार(3 नवंबर) को मतगणना की गिनती की जा रही है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है।

HIGHLIGHTS POINTS
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी
भारतीय जनता पार्टी को बढ़त
56 सीटों पर भाजपा चल रही आगे

3 नवंबर को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों का रिजल्ट आ रहा है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ वोटों की गिनती की जा रही है। जिसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान में भाजपा सरकार बनाती दिख रही है, तो वहीं तेलंगाना में कांग्रेस सफल होती दिख रही है।

मतगणना के बाद हुए लगभग ज्यादातर सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त दिखाया जा रहा था, लेकिन, रविवार को जारी वोटों की गिनती में भाजपा बाजी मार रही है। रुझानों को देखते हुए ये साफ़ हो गया है कि भूपेश बघेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार से परे जनता ने भाजपा पर मोहर लगाया है। जिसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि छत्तीसगढ़िया बोले BJP बढ़िया है। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें वोटों की गिनती में आज भारतीय जनता पार्टी को 54 सीटों पर आगे चल रही है(खबर लिखे जाने तक)

तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस की बढ़त, रेवंत रेड्डी ने किया कार्यकर्ताओं के साथ जश्न शरू

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×