For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है छत्तीसगढ़, एक बार आप भी करें दर्शन

11:21 AM Feb 26, 2024 IST | Aastha Paswan
इन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है छत्तीसगढ़  एक बार आप भी करें दर्शन
Chhattisgarh Temple: छत्तीसगढ़ आस्थाओं वाला राज्य है. यहां कई मंदिर हैं। कुछ मंदिरों की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली है। नतीजतन दूर-दराज से भी लोग इन मंदिरों के दर्शन करने आते हैं। आप भी कभी छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान बनाएं तो इन मंदिरों के दर्शन करना न भूलें। आज हम आपको ऐसे 5 मंदिरों के बारे में बताएंगे जो छत्तीसगढ़ में सबसे महत्त्वपूर्ण और खूबसूरत हैं।
Advertisement

Highlights

  • छत्तीसगढ़ इन मंदिरों के लिए हैं फेमस
  • आप भी बनाएं यहां आने का प्लान

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मंदिर

छत्तीसगढ़ देश का 10वां सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला राज्य है। इस राज्य का निर्माण 1 नवंबर साल 2000 में हुआ था। पहले छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश का ही हिस्सा था, जिसे अलग कर एक नए राज्य का गठन किया गया। इस प्रदेश में आधे से ज्यादा क्षेत्र में आदिवासी रहते हैं, जो अपनी संस्कृति से आज भी जुड़े हुए हैं। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर होने के साथ-साथ यह प्रदेश पर्यटन स्थलों से भी संपन्न है। चारों तरफ जंगल श्रृंखलाओं से घिरा हुआ यह राज्य ऐतिहासिक इमारतें, झरना, जलप्रपात, वन्यजीव और प्रसिद्ध मंदिरों के लिए विख्यात है। आज हम आपको छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे जहां आप इस गर्मी की छुट्टियों में फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

रतनपुर महामाया मंदिर

यह मंदिर बिलासपुर जिले से 28 किलोमीटर की दूरी पर है। भक्त यहां मां महामाया की कृपा के लिए आते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह मंदिर 300 साल से भी अधिक पुराना है।

दंतेश्वरी माता मंदिर

यह मंदिर दंतेवाड़ा जिले में है. इसे देवी के 52 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। पौराणिक संदर्भ बताते हैं कि यहां दंतेश्वरी माता का दांत गिरा था। आप यहां अपने परिवार के साथ घूमने आ सकते हैं।

महामाया मंदिर

यह मंदिर अंबिकापुर में पहाड़ी पर स्थित है, इस मंदिर में नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा की जाती है। यहां बलियां भी चढ़ाई जाती हैं। कहा जाता है कि यह एक बहुत प्राचीन मंदिर है।

खल्लारी माता मंदिर

यह मंदिर महासमुंद जिले से 25 किलोमीटर की दूरी पर है, यह मंदिर पहाड़ी की चोटी पर बना है। यहां माता के स्थान पर सदा भक्तों की भीड़ रहती है।

डोंगरगढ़ देवी मंदिर

यह मंदिर डोंगरगढ़ शहर में एक उच्च पहाड़ी पर है। यहां नवरात्रि के दौरान एक भव्य मेला आयोजित होता है। पहाड़ी पर स्थिति के कारण यहां से बहुत दूर तक शहर दिख सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×