Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राज्यसभा उपचुनाव के लिए जदयू प्रत्याशी अनिल हेगड़े के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा सचिव के कार्यालय में राज्यसभा उपचुनाव के लिए जदयू प्रत्याशी अनिल हेगड़े के नामांकन में शामिल हुए।

02:37 PM May 19, 2022 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा सचिव के कार्यालय में राज्यसभा उपचुनाव के लिए जदयू प्रत्याशी अनिल हेगड़े के नामांकन में शामिल हुए।

पटना , (पंजाब केसरी ) :  मुख्यमंत्री   नीतीश कुमार बिहार विधानसभा सचिव के कार्यालय में राज्यसभा उपचुनाव के लिए जदयू प्रत्याशी  अनिल हेगड़े के नामांकन में शामिल हुए। नामांकन  के  पश्चात्  पत्रकारों  से  बात  करते  हुए  मुख्यमंत्री  ने  कहा  कि  राज्यसभा उपचुनाव के लिए हमलोगों के उम्मीदवार श्री अनिल हेगड़े जी हैं। इनकी उम्मीदवारी से सभी लोग  प्रसन्न हैं।  
Advertisement
स्व.जार्ज  फर्नांडिस  साहब  के साथ  ये बचपन से काम  करते रहे हैं।  इन्होंने कभी किसी चीज के लिए इǔछा प्रकट नहीं की, सब दिन पार्टी के लिए काम करते रहे, कभी किसी चीज की मांग नहीं की। जार्ज साहब के नेतृत्व में हमलोग काम कर रहे थे,  उस समय साथ में ये भी थे। जॉर्ज साहब के नहीं रहने के बाद भी पार्टी के लिए ये हमेशा काम करते रहे।  
पार्टी  के  सभी  लोगों  का  मत  हुआ  कि  इन्हें  इस  बार  राज्यसभा  के  लिए  मौका  मिलना चाहिए।  उसके  बाद  इन्हें  उम्मीदवार  बनाया  गया।  ये  लगातार  काम  करनेवाले  व्यक्ति  हैं,  बहुत  अच्छे स्वभाव के हैं। कोई  व्यक्तिगत ख्वाहिश नहीं रखते हुए पार्टी के लिए निरंतर  कार्य करते रहे।  इनके  उम्मीदवार  बनने  पर  सभी  लोगों  का  सहयोग  और  समर्थन मिला  है,  यह  खुशी  की बात है। 
अगले  माह  राज्यसभा  के  लिए  होनेवाले  नियमित  चुनाव  में  उम्मीदवारी  को  लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा के लिए होने वाले नियमित चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर समय आने पर पार्टी निर्णय लेगी।
 नामांकन  में  उप  मुख्यमंत्री  तारकिशोर  प्रसाद,  उपमुख्यमंत्री  श्रीमती  रेणु  देवी,  जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष   राजीव  रंजन सिंह  उर्फ  ललन सिंह,  विधान पार्षद उपेन्द्र कुशवाहा, हिन्दुस्तानी  अवाम  मोर्चा  के  राष्ट्रीय अध्यक्ष   संतोष कुमार सुमन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष   संजय जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष     उमेश  कुशवाहा  सहित  बिहार  सरकार  के  मंत्रीगण,  सांसदगण,  विधायकगण,  विधान पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Advertisement
Next Article