टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मुख्यमंत्री दे रहे हैं अवैध निर्माण और भू-माफिया को संरक्षण : दलाल

NULL

01:28 PM Apr 04, 2018 IST | Desk Team

NULL

करनाल : कांग्रेस के विधायक कर्ण दलाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में उन्हें आश्वासन देने के बाद भी करनाल में एच.एस.आई.डी.सी की जमीन पर अवैध रूप से चार मंजिला ईमारत बनाने वाले भू-माफिया के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की है। यह मुख्यमंत्री का गैर जिम्मेदाराना रवैया है। जिससे वह आहत हुए है। वह विधानसभा में फिर से इस मामले को उठाऐंगे। उन्हें लगता है कि मुख्यमंत्री भू-माफिया और सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करवाने वालों को सरंक्षण दे रहे है। अन्यथा अब तक कम से कम निर्माण कार्य तो रूक जाता। लेकिन मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद निर्माण कार्य चार गुणी गति से चलने लगा।

Advertisement

दलाल करनाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सी.एम सिटी में अवैध निर्माण जोरो पर है। सरकारी जमीनो पर कब्जे हो रहे है। यह सब भाजपा नेताओं की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र प्रदेश के मुख्य सचिव को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया। इसके अलावा एच.एस.आई.डी.सी का जी.एम निगम की 50 करोड़ की जमीन को खाली करवाने के लिए डी.सी और विभाग के एम.डी को बार-बार लिख रहा है उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

नगर निगम भी इस अवैध निर्माण को गिराने के लिए लिख चुकी है। नगर निगम ने 100 से ज्यादा ईमारते जो अवैध रूप से बनाई गई। इनमें से कई ईमारतें भाजपा नेताओं की है। उनको भी आज तक नहीं गिराया गया। यदि कांग्रेस सरकार आई तो इन सभी ईमारतो को गिरा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एच.एस.आई.डी.सी की नमस्ते चौक पर स्थित जमीन जहां बाहर से तो सील लगी हुई है। लेकिन अन्दर से अब तक चार मंजिला ईमारत बन गई ओर प्रशासन लगातार सरंक्षण दे रहा है। यह सब मुख्यमंत्री की सहमति के बिना संभव नहीं है। उन्हें लगता है कि अवैध निर्माण के कारोबार में मुख्यमंत्री के नजदीकी लोगों की भी सांझेदारी है।

यही कारण है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि गरीब व्यक्ति 100 गज जमीन लेकर अपना आंशियां बनाता है तो प्रशासन 500 लोग लेकर उन्हें तोडऩे के लिए पहुंच जाता है। जबकि नमस्ते चौक वाली जमीन एच.एस.आई.डी.सी की है। जो अवैध निर्माण कर रहा है, उसके पास मालिकाना हक नहीं है। इसके बाद भी प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर बैठा हुआ है। यह बात समझ से परे है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अवैध निर्माण में लगे हुए है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वह भ्रष्ट अधिकारी और नेताओं को बक्शेंगे नहीं। इस अवसर पर हरिराम सांभा भी मौजूद थे।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– हरीश चावला

Advertisement
Next Article