UP : मुख्यमंत्री योगी के OSD मोतीलाल सिंह का सड़क हादसे में निधन, पत्नी की हालत गंभीर
सड़क हादसे में मोतीलाल सिंह की पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मोतीलाल सिंह की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
10:50 AM Aug 26, 2022 IST | Desk Team
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के OSD मोतीलाल सिंह की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना में मोती लाल सिंह की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने दुख व्यक्त किया है।
Advertisement
हादसा बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 खझौला में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी जानवर को बचाने के चक्कर में यह सड़क हादसा हुआ है। अचानक किसी जानवर के बीच में आ जाने के कारण तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकरा गई।
सड़क हादसे में मोतीलाल सिंह की पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मोतीलाल सिंह की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। CM योगी आदित्यनाथ ने मोती लाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Advertisement