For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भोजपुरी में बच्चे ने मां से बताई मन की बात, मजेदार Caption के साथ Video है शानदार

04:08 PM Nov 29, 2023 IST | Pratibha
भोजपुरी में बच्चे ने मां से बताई मन की बात  मजेदार caption के साथ video है शानदार

Child Conversation Mother In Bhojpuri: वायरल होती इस वीडियो में बच्चा भोजपुरी अंदाज में अपनी मां से बात कर रहा है। बच्चा कहता है कि उसका पढ़ने में बिल्कुल मन नहीं लग रहा है बस खाने का मन करता है।

Child Conversation Mother In Bhojpuri

भोजपुरी अंदाज में बच्चे ने की मां से मन की बात

कहा जाता है कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। कई बार बच्चों की यह मासूमियत लोगों का दिल जीत लेती है। वहीं इसी से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चा अपनी मां से भोजपुरी अंदाज में अपनी मन की बात करता दिख रहा है। वीडियो में बच्चा कह रहा है कि उसका पढ़ने में मन नहीं लगता बल्कि सिर्फ खाने का मन करता है। बता दें कि इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत रहा है। यह वीडियो लोग को पसंद कर रहे हैं और इसे चमक शेयर कर रहे हैं।

Child Conversation Mother In Bhojpuri

वीडियो के कैप्शन की लिखा मजदर नोट

वीडियो में बच्चा भोजपुरी अंदाज में अपनी मां से बात कर रहा है बच्चा कहता है कि उसकी पढ़ाई में मन नहीं लगता केवल खाने का मन करता है बच्चा रोते-रोते अपनी बात को मन से कहता है इंटरनेट पर वायरल होने के बाद यह वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है वीडियो को छपरा जिला नाम की यूजर ने शेयर किया है इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं यूज़र ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'पढ़े के मन ना करेला खाली खाए के मन करेला।'

ये वीडियो एक्स पर @ChapraZila ने शेयर किया है

लोगों के आए रिएक्शन

वायरल हो रही वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि 'बच्चों को हमेशा ही सच बोलना चाहिए।' तो वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा 'ईमानदार 100 प्रतिशत।' तीसरे यूज़र ने लिखा 'बेहद प्यारा बच्चा।'

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×