टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अरुणाचल प्रदेश में गांव बनाने की रिपोर्ट पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘हमारे अपने क्षेत्र’ में निर्माण गतिविधियां सामान्य

चीनी विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि ‘‘अपने खुद के क्षेत्र में’’ चीन की विकास और निर्माण गतिविधियां सामान्य और दोषारोपण से परे हैं।

05:24 PM Jan 21, 2021 IST | Desk Team

चीनी विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि ‘‘अपने खुद के क्षेत्र में’’ चीन की विकास और निर्माण गतिविधियां सामान्य और दोषारोपण से परे हैं।

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में एक गांव बसाए जाने की खबरों को लेकर भारत में सियासी सरगर्मी तेज है। इस मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच चीनी विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि ‘‘अपने खुद के क्षेत्र में’’ चीन की विकास और निर्माण गतिविधियां सामान्य और दोषारोपण से परे हैं।
Advertisement
मंत्रालय ने यह बात अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा एक नया गांव बनाने की खबरों पर प्रतिक्रिया में कही। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘जंगनान क्षेत्र (दक्षिण तिब्बत) पर चीन की स्थिति स्पष्ट और स्थिर है। हमने कभी भी तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं दी।’’
चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है, जबकि भारत हमेशा कहता रहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न और अखंड हिस्सा है। चुनयिंग ने कहा कि ‘‘हमारे खुद के क्षेत्र में’’ चीन की विकास और निर्माण गतिविधियां सामान्य हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह दोषारोपण से परे है क्योंकि यह हमारा क्षेत्र है।’’

यूरोपीय संघ के साथ रिश्ते का आदर करता है पाकिस्तान : विदेश मंत्री कुरैशी

Advertisement
Next Article