For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'गिर जाएगी चीन की महान दीवार'! आने-जाने के रास्ते के लिए खोद डाली दीवार

बता दे कि इससे पहले 24 अगस्त को पुलिस को दीवार तोड़े जाने की शिकायत मिली थी। उसके आधार पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने जांच की, जांच के दौरान पता चला कि दीवार में भारी मशीनरी से ड्रिलिंग की गई थी। इसके बाद, पास में निर्माण कार्य में लगे इन मजदूरों से पूछताछ की गई और उन्होंने अपराध कबूल कर लिया।

08:18 PM Sep 11, 2023 IST | Pragya Sharma

बता दे कि इससे पहले 24 अगस्त को पुलिस को दीवार तोड़े जाने की शिकायत मिली थी। उसके आधार पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने जांच की, जांच के दौरान पता चला कि दीवार में भारी मशीनरी से ड्रिलिंग की गई थी। इसके बाद, पास में निर्माण कार्य में लगे इन मजदूरों से पूछताछ की गई और उन्होंने अपराध कबूल कर लिया।

 गिर जाएगी चीन की महान दीवार   आने जाने के रास्ते के लिए खोद डाली दीवार
बहुत से लोग बहुत दूर जाने के बजाय किसी शॉर्टकट चुनने के बारे में ज्यादा सोचते है, इसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। लेकिन उनका ये काम कभी-कभी ज्यादा भारी पड़ जाता है। यदि किसी जगह पर बाड़ लगा हुआ खाली स्थान है, जहां से दो सड़कों के चारों ओर जाना पड़ता है, तो कुछ लोग वहां से गुजरने के लिए बाड़ में थोड़ी सी जगह बनाने की कोशिश करेंगे।
Advertisement
कुछ कुछ तो ऊंचाई तक खड़ी की गई दीवार को भी पार करने के बारे में सोचते है। पर क्या आप सोच सकते है कि लोग शॉर्टकट के लिए दीवार में छेद भी कर देते हैं? आपको जानकर काफी हैरानी होगी शॉर्टकट के लिए लोगों ने चीन की महान दीवार, जो यूनेस्को के विरासत प्रतीकों में से एक है, में छेद कर दिया है। हां आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी। प्राचीन चीन की रक्षा दीवार होने से लेकर, इसे एक महान खजाना माना जाता है जो आज तक बचा हुआ है।
Advertisement
ऐसे में चीन की महान दीवार के पास निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों ने क्रॉस रोड बनाने के इरादे से उस दीवार में छेद कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार 38 साल के एक शख्स और 55 साल की एक महिला मजदूर ने इस विनाशकारी काम को अंजाम दिया है। उन्होंने अपनी निर्माण मशीनरी और अन्य सामग्रियों के साथ दूर-दूर तक यात्रा करने से बचने के लिए दीवार में एक बड़ा छेद खोदा दिया। क्षतिग्रस्त दीवार योयू पर स्थित है।
बता दे कि इससे पहले 24 अगस्त को पुलिस को दीवार तोड़े जाने की शिकायत मिली थी। उसके आधार पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने जांच की, जांच के दौरान पता चला कि दीवार में भारी मशीनरी से ड्रिलिंग की गई थी। इसके बाद, पास में निर्माण कार्य में लगे इन मजदूरों से पूछताछ की गई और उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। बाद में उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दे चीन की महान दीवार की निरंतरता को मिंग महान दीवार कहा जाता है। इसे यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि इसे सदियों पहले मिंग राजवंश के दौरान स्थापित किया गया था। इस मिंग साम्राज्य का शासन काल 1,368 से 1644 ई. तक बताया जाता है। पुलिस के अनुसार, दोनों श्रमिकों ने सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण इस महान दीवार को अपूरणीय स्थायी क्षति पहुंचाई है।
Advertisement
Author Image

Pragya Sharma

View all posts

Advertisement
×