W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चीन ने एक बार फिर उगला जहर, अमेरिका के साथ भारत के लिए भी कह दी ये बात

08:52 AM Mar 29, 2024 IST | Rakesh Kumar
चीन ने एक बार फिर उगला जहर  अमेरिका के साथ भारत के लिए भी कह दी ये बात

चीन आए दिन कोई न कोई ऐसी बात कह जाता है या कोई ऐसी हरकतें कर जाता है। जिससे भारत को उसके खिलाफ आग बबुला होना ही पड़ता है। वहीं इन सब के बीच अब ड्रेगन ने अमेरिका को लेकर जहर उगला है और भारत को लेकर भी बड़ी बात कह दी है। चीन का ये गुस्सा भारत के अभिन्न अंग अरुणाचल प्रदेश को लेकर है। अमेरिका द्वारा अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताने के बाद चीन बुरी तरह बौखलाया हुआ है।

Advertisement

Highlights  

Advertisement

  • चीन ने एक बार फिर उगला जहर
  • चीन की एकपक्षीय हरकतों को गलत बताया था  
  • उप प्रवक्ता ने हाल ही में नौ मार्च को बयान जारी किया था

चीन की एकपक्षीय हरकतों को गलत बताया था

अमेरिका ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग मानते हुए वास्तविक रेखा पर चीन की एकपक्षीय हरकतों को गलत बताया था। गुरुवार को चीन की सेना ने इसका विरोध किया। चीन के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि अमेरिका भारत को भड़का रहा है। चीन की सेना ने ये भी कहा कि भारत के साथ जो सीमा मुद्दा है उसे सुलझाने के लिए दोनों देशों के पास एक तंत्र, संवाद माध्यम और इच्छा शक्ति है।चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि अमेरिका दो देशों के बीच विवाद भड़काने का काम कर रहा है। यही अमेरिका का इतिहास रहा है। उन्होंने वाशिंगटन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के तौर पर मान्यता दी थी। वू कियान ने कहा कि ये दो देशों के बीच का विवाद है। दोनों देश बातचीत और परामर्श के जरिए सीमा मुद्दे को संभालने की इच्छा रखते हैं।

Advertisement

उप प्रवक्ता ने हाल ही में नौ मार्च को बयान जारी किया था

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता ने हाल ही में नौ मार्च को कहा था कि अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के तौर पर मान्यता देता है। हम वास्तविक नियंत्रण रेखा को सामान्य रखने के पक्षधर हैं। यहां किसी भी सैन्य घुसपैठ, अतिक्रमण या एक पक्षीय दावे का कड़ा विरोध करते हैं। अरुणाचल प्रदेश को चीन लगातार अपना हिस्सा बताता रहा है। हाल ही में जब पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर गए थे, तब भी चीन की बौखलाहट सामने आई थी। उस वक्त चीन के विदेश मंत्रालय वांग वेनबिन ने कहा था कि इससे भारत और चीन के बीच सीमा विवाद और बढ़ सकता है। वेनबिन ने यहां तक कह दिया था कि जंगनान यानी अरुणाचल प्रदेश को डेवलप करने का भारत का कोई अधिकार नहीं है। इस पर भारत ने आपत्ति जताई थी। इससे पहले भी भारत लगातार अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावों को लगातार खारिज करता रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×