Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सरकार के आदेश के बाद भारत में बंद होगा चीनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप RESSO

01:04 PM Jan 13, 2024 IST | Nidhi Kasana

(Resso Ban in India) चीनी एप्लीकेशन Resso को सरकार ने प्लेस्टोर और ऐपस्टोर से हटाने का निर्देश दिया है। Resso एक म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप है, जो चीन की Bytedance कंपनी का है और 2020 में भारत में लॉन्च किया गया था। (Resso Ban in India) इसके बाद से यह बहुत लोगों ने इसे इंस्टॉल किया था जिसका आकड़ा 250 मिलियन से ज्यादा का है।

Advertisement

(Resso Ban in India) भारत सरकार के आदेश के बाद, कंपनी 31 जनवरी के बाद से भारत में अपना काम-काज बंद करेगी, साथ ही साथ लेकिन उन यूजर्स को रिफंड मिलेगा जिन्होंने एप्लीकेशन उसे करने के लिए सब्सक्रिप्शन लिया था। और ये भी सुनिश्चित करेगी की उन यूजर्स को नया सब्सक्रिप्शन लेने का विकल्प नहीं होगा, लेकिन जो इसे पहले ही इंस्टॉल कर चुके हैं, उनके लिए ऐप फिलहाल काम करेगा।

Resso ऐप ने भारत में अच्छा प्रदर्शन किया और इसे मई 2023 तक 250 मिलियन से ज्यादा लोगों दवारा इंसटाल किया गया था। यह ऐप यूजर्स को पेड सब्सक्रिप्शन के बजाय ads फ्री म्यूजिक, ऑफलाइन म्यूजिक, आदि की सुविधा देता था। इससे भारत में Spotify, YouTube Music, Gaana, JioSaavn, Wynk और Amazon Music जैसे ऐप्स के साथ मुकाबला कर रहा था।

Resso को बदलकर Bytedance ने दूसरे देशों में TikTok म्यूजिक ऐप को प्रमोट करना शुरू किया है। चीनी कंपनी ने इस नए ऐप को लॉन्च किया है, लेकिन भारत में इसे लॉन्च करना मुश्किल है क्योंकि सरकार ने पहले से ही TikTok को बैन किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article