Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चिराग मॉडल विकास का मॉडल है: डॉ. सत्यानंद शर्मा

चिराग मॉडल विकास का मॉडल है। नीतीश मॉडल विनाश का मॉडल है। नीतीश मॉडल में जो बिहार का स्थान देश के अंतिम पैदान पर पहुँच गया है उसे देश के पहले पैदान पर लाने के मुहिम का नाम चिराग मॉडल है।

04:36 PM Aug 14, 2022 IST | Ujjwal Jain

चिराग मॉडल विकास का मॉडल है। नीतीश मॉडल विनाश का मॉडल है। नीतीश मॉडल में जो बिहार का स्थान देश के अंतिम पैदान पर पहुँच गया है उसे देश के पहले पैदान पर लाने के मुहिम का नाम चिराग मॉडल है।

बक्सर : चिराग मॉडल विकास का मॉडल है। नीतीश मॉडल विनाश का मॉडल है। नीतीश मॉडल में जो बिहार का स्थान देश के अंतिम पैदान पर पहुँच गया है उसे देश के पहले पैदान पर लाने के मुहिम का नाम चिराग मॉडल है। आज बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय माणिकपुर और चौसा माता इन्द्राणी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यकता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए, लोजपा-(रा.) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा एवं युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि हमारी पार्टी का और हमारे राष्ट्रीय अध्य्क्ष सह सांसद चिराग पासवान का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नही है। विरोध इस बात का है कि नीतीश कुमार के 17 वर्षो के कार्यकाल में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, विधि-व्यवस्था चौपट हो गया है।
Advertisement
अनिल कुमार पासवान ने कहा बेरोजगारी बढ़ गया। रोजगार के तलाश में नौजवान की,मजदूरों की संख्या दस गुणा से ज्यादा बढ़ गया। किसान और खेतिहर मजदूर भुखमरी के कागार पर पहुँच गये। दलित, अतिपिछड़ों और गरीबों पर जुल्म की घटनाओं में 67% की वृद्धि हो गई है। बाढ़ और सुखाड़ के समस्या का स्थाई निदान नही किया जा सका। रोग के इलाज के लिए और शिक्षा प्राप्त करने के लिए बिहार से बाहर जाना पड़ रहा है। इसी बात का विरोध चिराग पासवान लगातार कर रहे है।
        सम्मेलन को पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सम्बोधित करते हुए,कहा कि चिराग मॉडल बेहतर और विकसित बिहार बनाने का है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार कर उच्च स्तर प्रदान करने का है। प्रत्येक बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने का है।उधोग का जाल बिछाने का है। नदी से नदी को जोड़कर,नदियों की गहराई बढ़कर हर खेत को सिंचित करने का है। समाज को जातिय बंधन से मुक्त कराकर जमायत बनाने का है।
       सभा की अध्य्क्षता चौसा प्रखंड के अध्यक्ष मनोज पासवान और राजपुर प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया। सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश महासचिव कचहरी पासवान,पार्टी के प्रदेश सचिव शिव कुमार पासवान,जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार पासवान, ओम प्रकाश पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम,अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष,अरुण पासवान, संजीव राय,युवा लोजपा के प्रदेश सचिव विवेक पाण्डेय, शोम प्रकाश पासवान, उदय पासवान, बिजेन्द्र पासवान, सचिन पाण्डेय,धुरुव पासवान ने सम्बोधित किया।
Advertisement
Next Article