W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ऐतिहासिक नोट्रेडम चर्च में इस बार नहीं मनाया जा रहा क्रिसमस

पेरिस : फ्रांस के ऐतिहासिक नोट्रेडम चर्च में इस बार क्रिसमस का पर्व नहीं मनाया जा रहा है। पेरिस में स्थित यह चर्च भीषण आग के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस बार प्रार्थना लौवरे संग्रहालय के बगल में स्थित गोथिक चर्च में आयोजित की जा रही है।

07:33 PM Dec 24, 2019 IST | Shera Rajput

इस साल अप्रैल में भीषण आग के कारण चर्च के ऊपरी हिस्से को बहुत नुकसान पहुंचा था और इसके मरम्मत के काम में कई साल लग जाएंगे।
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि चर्च का ढांचा बहुत कमजोर हो चुका है ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए यह सुरक्षित नहीं है। इसके साथ ही मलबे से भी यहां आने वालों को खतरा है ।
क्रिसमस की पूर्व संध्या और क्रिसमस के दिन होने वाली प्रार्थना सेंट जेरमेन ऑक्सोरियस चर्च में की जा रही है। नोट्रेडम चर्च जैसा ही लकड़ी से बना एक छोटा चर्च वहां पर बनाया गया है।
चर्च के अधिकारियों के मुताबिक, फ्रांस की क्रांति के दौरान राजशाही को उखाड़ फेंका गया था और नोट्रेडेम में भी धार्मिक गतिविधियां रोक दी गयी थी। लेकिन, 1803 में नेपोलियन के शासनकाल में धार्मिक गतिविधियां फिर शुरू हुई ।
नोट्रेडेम चर्च की बुनियाद वर्ष 1163 में ही पड़ी थी। यह चर्च पेरिस के सबसे लोकप्रिय स्‍थलों में से एक है। हर साल इसे देखने के लिए दुनिया भर से करोड़ों सैलानी आते हैं।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×