टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राजस्थान : डेढ़ साल तक पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार

लड़की की मां का निधन हो चुका है और आरोपी पिता पिछले डेढ़ साल से अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था।

04:45 PM Jul 09, 2022 IST | Desk Team

लड़की की मां का निधन हो चुका है और आरोपी पिता पिछले डेढ़ साल से अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था।

राजस्थान के हनुमानगढ़ से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले में पत्नी की मौत के बाद युवक डेढ़ साल तक अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 
Advertisement
पुलिस अधिकारियों ने दर्ज मामले के आधार पर शनिवार को कहा कि लड़की की मां का निधन हो चुका है और आरोपी पिछले डेढ़ साल से अपनी 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने एक बयान में कहा कि नाबालिग ने चार जुलाई को अपने मामा के साथ आकर थाना पल्लू में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई।

Maharashtra : सोशल मीडिया पर हिंदू देवी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट व्यक्ति गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने जब अपने पिता का विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पॉक्सो) व भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement
Next Article