टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

फीस वृद्धि के फैसले पर सीके खन्ना खुश

श्री खन्ना ने इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चयनकर्ताओं और अंपायरों को भी उनकी सेवाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए।

11:42 AM Jun 01, 2018 IST | Desk Team

श्री खन्ना ने इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चयनकर्ताओं और अंपायरों को भी उनकी सेवाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए।

नई दिल्ली : बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं, अंपायरों और स्काररों के अलावा वीडियो विश्लेषकों की फीस दुगनी करने के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बीसीसीआई की सबा करीम की अध्यक्षता वाले मॉनिटरिंग विंग के प्रति आभार व्यक्त किया। वैसे खुद सीके खन्ना ने इन सभी की फीस बढ़ाए जाने की मांग की थी जिसे विंग ने गंभीरतापूर्वक लिया था।

Advertisement

श्री खन्ना ने इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चयनकर्ताओं और अंपायरों को भी उनकी सेवाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। इस मामले पर सीके खन्ना ने कहा कि क्रिकेट और क्रिकेट से जुड़कर अपनी सेवाएं देने वाले अधिकारियों के प्रति हमारा कर्त्तव्य है कि उनके पक्ष में उनके हित में हमेशा आवाज उठाई जानी चा​हिए।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Advertisement
Next Article