For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CM केजरीवाल ने की ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान की शुरुआत, कहा-इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं

बीजेपी, कांग्रेस, अन्य राजनीतिक दलों से ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान में शामिल होने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि देश को फिर से महान बनाने के लिए सभी को एक साथ आने की जरूरत है।

02:22 PM Aug 17, 2022 IST | Desk Team

बीजेपी, कांग्रेस, अन्य राजनीतिक दलों से ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान में शामिल होने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि देश को फिर से महान बनाने के लिए सभी को एक साथ आने की जरूरत है।

cm केजरीवाल ने की ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान की शुरुआत  कहा इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान की शुरुआत कर दी है। बीजेपी, कांग्रेस, अन्य राजनीतिक दलों से आप के राष्ट्रीय मिशन में शामिल होने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि देश को फिर से महान बनाने के लिए सभी को एक साथ आने की जरूरत है।
Advertisement
अभियान की शुरुआत करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमें भारत को एक बार फिर दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है। हमें भारत को फिर से महान बनाना है। हम आज ‘मेक इंडिया नंबर 1’ राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत कर रहे हैं। इस मिशन से देश के हर नागरिक, 130 करोड़ लोगों को जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल हो चुके हैं। इन 75 वर्षों में हमने बहुत कुछ हासिल किया, भारत ने बहुत कुछ हासिल किया लेकिन लोगों में गुस्सा है, एक सवाल है कि हमारे बाद आजादी पाने वाले कई छोटे राष्ट्र हमसे आगे निकल गए… भारत क्यों पिछड़ गया? हर नागरिक यही पूछ रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि 130 करोड़ भारतवासी एक परिवार हैं। हमें एक परिवार कि तरह सोचना पड़ेगा।  देश को नंबर 1 बनाने के लिए ये 5 काम करने होंगे –
Advertisement
पहला : हर बच्चे को मुफ्त और अच्छी शिक्षा
उन्होंने कहा, हमें 27 करोड़ बच्चों के लिए अच्छी और फ्री शिक्षा का इंतजाम करना होगा। हम यह नहीं कह सकते कि पहाड़ों या आदिवासी इलाकों में स्कूल नहीं खोल सकते। जितना भी खर्च करना हो, यह करना पड़ेगा। एक एक बच्चा एक एक परिवार को गरीब से अमीर बना देगा, फिर भारत का नाम अमीर देशों में लिखा जाएगा।
दूसरा : हर नागरिक को मुफ्त इलाज
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, दूसरा काम यह कि हर एक व्यक्ति के लिए फ्री में अच्छे इलाज का इंतजाम करना पड़ेगा।
तीसरा : हर युवा को रोज़गार
तीसरी चीज, यह कि हमारी युवा शक्ति सबसे बड़ी ताकत है, आज युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, एक एक युवा के लिए रोजगार का इंतजाम करना होगा।
चौथा : हर महिला को सम्मान व सुरक्षा
चौथी चीज, हर महिला को सम्मान मिलना चाहिए, सुरक्षा और बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। हमें घर और समाज में काम करना होगा।
पांचवा : हर किसान को खेती का पूरा दाम
केजरीवाल ने कहा, आज किसान का बेटा किसान नहीं बनना चाहता। ऐसी व्यवस्था करनी होगी कि किसानों को फसल का पूरा दाम मिले और किसान का बेटा फक्र से कहे कि हमें भी किसान बनना है।
लड़ाई-झगड़े में खराब हो गए 75 साल 
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम प्रण लेते हैं कि जब तक भारत को दुनिया का No. 1 देश नहीं बना देते, हम चैन से नहीं रहेंगे। मैं देश के कोने-कोने में जाऊंगा और 130 करोड़ लोगों का गठबंधन बनाऊंगा। उन्होंने कहा कि इस मिशन का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। ये किसी पार्टी का मिशन नहीं है। सभी देशभक्त इससे जुड़ें। लड़ाई-झगड़े में 75 साल खराब हो गए। लेकिन अब 130 करोड़ लोगों को एक साथ आकर भारत को No. 1 बनाना है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×