Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM अशोक गहलोत 'फांसी की वजह से रेप के बाद हत्या' वाले बयान पर कायम, बीजेपी केंद्रीय मंत्रियों ने साधा निशाना

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का एक बयान बीते दिनों से काफी सुर्खियों में छाया हुआ है और उस पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने भी गहलोत के इस बयान से किनारा कर लिया है, लेकिन अब अशोक गहलोत के बयान के बाद बीजेपी के कई मंत्री और पूर्व मंत्री राजस्थान सीएम पर हमला बोल रहे हैं।

09:04 AM Aug 08, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का एक बयान बीते दिनों से काफी सुर्खियों में छाया हुआ है और उस पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने भी गहलोत के इस बयान से किनारा कर लिया है, लेकिन अब अशोक गहलोत के बयान के बाद बीजेपी के कई मंत्री और पूर्व मंत्री राजस्थान सीएम पर हमला बोल रहे हैं।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का एक बयान बीते दिनों से काफी सुर्खियों में छाया हुआ है और उस पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने भी गहलोत के इस बयान से किनारा कर लिया है, लेकिन अब अशोक गहलोत के बयान के बाद बीजेपी के कई मंत्री और पूर्व मंत्री राजस्थान सीएम पर हमला बोल रहे हैं। सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत पर निशाना साधा है।
Advertisement
एक रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है और ऐसे में सीएम गहलोत इस तरह के शर्मनाक बयान दे रहे है। 
कांग्रेस ने बयान से किया किनारा 
गौरतलब है कि राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने बीते दिन महिलाओं के साथ हो रही रेप घटनाओं पर बयान देते हुए कहा था कि निर्भया कांड के बाद रेपिस्ट को फांसी की सजा दी जाने लगी, लेकिन उसके बाद रेपिस्ट द्वारा रेप के बाद बच्चियों की हत्याओं के मामले बढ़े हैं। ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि बलात्कारी ये सोचता है कि पीड़िता उसके खिलाफ गवाह बनेगी तो उसे सजा हो जाएगी इसलिए वे लड़की की हत्या कर देते हैं। 
इस बारे में बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि सीएम गहलोत अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऐसे बयान दे रहे है। राजस्थान महिला अपराध के मामले में सिरमौर बन गया गया है। कानून व्यवस्था कंट्रोल में नहीं है। सीएम फालतू के बयान देकर अपनी नाकामियों को छिपा रहे हैं।  अभी तक सीएम गहलोत ने अपने बयान के बाद उस पर स्पष्टीकरण नहीं दिया है, जिस वजह से मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
Advertisement
Next Article