Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM गहलोत बोले - एक व्यक्ति, एक पद की बहस अनावश्यक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की बहस अनावश्यक है और वह अपने गृह राज्य के लोगों की आजीवन सेवा करना चाहते हैं।

07:27 PM Sep 23, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की बहस अनावश्यक है और वह अपने गृह राज्य के लोगों की आजीवन सेवा करना चाहते हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की बहस अनावश्यक है और वह अपने गृह राज्य के लोगों की आजीवन सेवा करना चाहते हैं। गहलोत ने घोषणा की है कि वह कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे।उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि राजस्थान के लोगों की सेवा की इच्छा रखने के उनके बयान की अलग-अलग तरीके से व्याख्या की जा रही है। पार्टी के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत पर गहलोत ने कहा कि मीडिया में ऐसी चर्चा है कि वह राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद छोड़ना नहीं चाहते हैं।
Advertisement
जीवन भर राजस्थान की सेवा करना चाहता हूं – गहलोत 
गहलोत ने यहां प्रसिद्ध साई बाबा मंदिर में दर्शन के बाद कहा, ‘‘यह बहस अनावश्यक है। मैं चुप हूं। मीडिया की मानें तो मैं मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं यह पूरे विश्वास के साथ कहता हूं, मैं आज भी कहता हूं और (कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए) फॉर्म भरने के बाद भी इस पर कायम रहूंगा, मैं राजस्थान का हूं और मैं जीवन भर राज्य की सेवा करना चाहता हूं। ऐसा कहने में क्या गलत है? लोग इसका अलग अर्थ निकालते हैं। मीडिया इसकी अलग व्याख्या करता है।’’कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को उदयपुर चिंतन शिविर में तय किए गए सुधारों के अनुरूप ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की अवधारणा का समर्थन किया था और यह भी संकेत दिया था कि वह पार्टी अध्यक्ष पद के लिए दौड़ में नहीं हैं।
शशि थरूर के मैदान में उतरने की संभावना
इससे पहले, दिन में केरल के कोच्चि में पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने यह स्पष्ट किया कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे और कहा कि उनके बाद राजस्थान सरकार के मुखिया के बारे में कोई भी फैसला पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजस्थान के लिए कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन लेंगे।ऐसी अटकलें हैं कि तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर के पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरने की संभावना है।कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना जारी की थी। पार्टी के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर के बीच होगी।नामांकन पत्रों की जांच एक अक्टूबर को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर होगी। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे। मतों की गणना और चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को जारी होंगे।
Advertisement
Next Article