Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM गहलोत ने कहा- राजस्थान की जीडीपी वृद्धि दर 11.04 प्रतिशत रहना कुशल आर्थिक प्रबंधन का प्रतीक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर दहाई अंक में रहने को राज्य सरकार के कुशल आर्थिक प्रबंधन का प्रतीक करार दिया है।

07:16 PM Dec 28, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर दहाई अंक में रहने को राज्य सरकार के कुशल आर्थिक प्रबंधन का प्रतीक करार दिया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर दहाई अंक में रहने को राज्य सरकार के कुशल आर्थिक प्रबंधन का प्रतीक करार दिया है।गहलोत ने बुधवार को ट्वीट किया,’ मुझे बताते हुए बेहद प्रसन्नता है कि वर्ष 2021-22 में राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 11.04 प्रतिशत रही है और यह देश में दूसरे स्थान पर है। दहाई अंक की जीडीपी वृद्धि दर हमारी सरकार के कुशल आर्थिक प्रबंधन एवं राजस्थान के विकास का प्रतीक है।’
Advertisement
दिन में यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में भी गहलोत ने राज्यों की जीडीपी वृद्धि दर के बारे में भारत सरकार के आंकड़ों का जिक्र किया। उन्होंने कहा,’ आप सोच सकते हैं कि कितना शानदार प्रबंधन है। जीडीपी का दहाई अंक वृद्धि आना बहुत मायने रखता है जबकि देश में आर्थिक संकट है। हालात बड़े गंभीर हैं। बेकारी है, महंगाई है, बेरोजगारी है … इसमें जीडीपी का प्रतिशत बढ़ना बहुत बड़ी बात है।’ गहलोत ने कहा,’आने वाले समय हम लोग और मजबूती के साथ वित्तीय प्रबंधन करेंगे।’
Advertisement
Next Article