Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM गहलोत ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- महंगाई और बेरोजगारी आज देश में सबसे बड़ी समस्याएं बनकर उभरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं बनकर उभरी हैं।

07:53 PM Nov 22, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं बनकर उभरी हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं बनकर उभरी हैं।
Advertisement
महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं 
गहलोत ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 149 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में कहा, ‘‘आज पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं बनकर उभरी हैं। परन्तु राजस्थान में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।’’उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्तमान कार्यकाल में अब तक 1.25 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं और लगभग इतने ही पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि एक लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती की घोषणा की जा चुकी है।
इंदिरा गांधी एक महान नेता के रूप में उभरीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद आयी सरकारों ने भारत के लोकतंत्र को सशक्त करने का काम किया और उसी का परिणाम है कि देश में संविधान लागू होने के साथ ही महिलाओं को मताधिकार मिला, जबकि अन्य लोकतंत्रों में इसमें काफी समय लगा।उन्होंने कहा कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक महान नेता के रूप में देश के समक्ष उभरीं और अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देश की अखंडता की रक्षा की। उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले नेताओं का सभी को सम्मान करना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सकारात्मक सोच के साथ हर वर्ग की प्रगति के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से आमजन को महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिली है।
Advertisement
Next Article