W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CM Mamata: ममता बनर्जी हुई कार दुर्घटना का शिकार, सिर में आई चोट

04:39 PM Jan 24, 2024 IST | Jivesh Mishra
cm mamata  ममता बनर्जी हुई कार दुर्घटना का शिकार  सिर में आई चोट
Advertisement

CM Mamata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बुधवार दोपहर एक्सीडेंट हो गया। जानकारी की मानें तो कोहरे के चलते सीएण की गाड़ी एक्सीडेंट हुआ है। इस हादसे में उनके सिर में चोट लगने की बात सामने आ रही है।

Highlights

  • सीएम ममता बनर्जी हुई कार दुर्घटना का शिकार
  • सीएम ममता बनर्जी को सिर में आई चोट
  • बर्धमान जिले से वापस आने के समय हुआ ये हादसा

CM ममता बनर्जी कार एक्सीडेंट में घायल

बता दें कि बर्धमान से कोलकाता वापस लौटते समय बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लगी है.। सूत्रों के मुताबिक बारिश की वजह से ममता बनर्जी कार से वापस लौट रही थी। इसी दौरान धुंध की वजह से कार के ब्रेक लगाने के दौरान ममता बनर्जी के सिर में हल्की चोट लगी। बताया जा रहा है कि ममता के काफिले में एक अन्य कार के आने से ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। जिसके कारण से उनके सिर में चोर लगी।

CM Mamata: कार हादसे में घायल हुईं ममता बनर्जी

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम ममता बनर्जी बर्धमान जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गईं थीं। दरअसल, पहले उन्हें हेलीकॉप्टर से वापस आना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते उन्हें सड़क मार्ग से आना पड़ा। वहीं, ऐसा बताया जा रहा है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
Advertisement
×