Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM Rekha Gupta का आज 51वां जन्मदिन, पैतृक गांव में होगा भव्य आयोजन

10:34 AM Jul 19, 2025 IST | Himanshu Negi
CM Rekha Gupta

दिल्ली में BJP सरकार के आने बाद विकास के वादों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। आज दिल्ली की CM Rekha Gupta का 51वें जन्मदिन है। इस अवसर पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बता दें कि CM रेखागुप्ता के जन्मदिवस पर PM नरेंद्र मोदी, CM योगी आदित्यनाथ, CM भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

CM रेखा गुप्ता के जन्मदिवस पर PM नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मैं उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी बधाई देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु की कामना की है।

योगी आदित्यानाथ ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि CM रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और भगवान से उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने उनके जनकल्याण के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

कहां मनाएंगी जन्मदिन ?

दिल्ली की CM Rekha Gupta अपने जन्मदिन अपने पैतृक गांव हरियाणा के नंदगढ़ में मनाएगी। बता दें कि वहां भव्य आयोजन की तैयारी की गई है और स्वागत गांव के स्टेडियम में एक जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी भी शामिल होंगे, जहां वो 16 करोड़ 80 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे।

ALSO READ: Delhi: सेक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Next Article