W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

30 मार्च को नोएडा आएंगे CM योगी, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

11:33 AM Mar 28, 2024 IST | Yogita Tyagi
30 मार्च को नोएडा आएंगे cm योगी  प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
Advertisement

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिए लोगों से संवाद कर रहे हैं और अपना संदेश उन तक पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में 30 मार्च को गौतमबुद्ध नगर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिले के इंजीनियर, डॉक्टर, ऑफिसर और प्रोफेसर समेत कई लोग मौजूद रहेंगे। 30 मार्च को ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में लोकसभा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

  • CM योगी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिए लोगों से संवाद कर रहे हैं
  • 30 मार्च को गौतमबुद्ध नगर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी शामिल होंगे

सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने बताया है की सम्मेलन की तैयारियां पूरी का जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में तकरीबन 2000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया की दो दिनों तक बूथ पर टिफिन मीटिंग की जा रही है। इसमें कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन लेकर आएंगे और एक साथ खाते हुए रणनीति पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य बूथ को मजबूत करना है।

गौतमबुद्ध नगर में पार्टियों के प्रत्याशी घोषित

गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर में तीनों प्रमुख पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। यहां सपा और कांग्रेस गठबंधन से राहुल अवाना और बसपा से राजेंद्र सोलंकी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वही भाजपा ने वर्तमान सांसद डाॅक्टर महेश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×