For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अवैध मदरसों पर CM Yogi का एक्शन, 6 दिनों में 350 अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

योगी सरकार का अवैध मदरसों पर बुलडोजर एक्शन

06:36 AM May 02, 2025 IST | Neha Singh

योगी सरकार का अवैध मदरसों पर बुलडोजर एक्शन

अवैध मदरसों पर cm yogi का एक्शन  6 दिनों में 350 अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों और कब्जों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। 6 दिनों में 82 मदरसे बंद कर 350 से अधिक अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया है। बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई नेपाल सीमा से सटे इलाकों में की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अवैध कब्जों और मदरसों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने पिछले कुछ समय से भारत सीमा से सटे अवैध मदरसों, मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। इसके तहत 6 दिनों के अंदर 82 अवैध मदरसे बंद करवाए हैं। इतना ही नहीं 350 से ज्यादा अवैध कब्जों को भी ध्वस्त किया गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर यह कार्रवाई नेपाल से सटे बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती जैसे जिलों में की जा रही है।

बहराइच में 135 अवैध निर्माण धवस्त किये

प्रदेश सरकार के निर्देश पर राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी कर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके तहत प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे मदरसों और धार्मिक स्थलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बहराइच में तहसील नानपारा और तहसील मिहींपुरवा में अतिक्रमण हटाया गया है। इस तरह यहां अब तक कुल 135 अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं।

कहां -कहां हुई कार्रवाई

सिद्धार्थनगर की बात करें तो यहां कुल 17 अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें 3 मस्जिद और 14 मदरसे शामिल हैं। पीलीभीत और महराजगंज में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यहां भी अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किया गया है।

बलरामपुर में आठ मदरसों को नोटिस दिया गया है जबकि तीन मजारों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। इसके अलावा इस क्षेत्र में पांच अवैध निर्माणों को नोटिस दी गई है। अब तक कुल 16 अतिक्रमण चिह्नित कर तीन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एक स्थान पर ईदगाह बनी है, जिस पर कार्रवाई होनी है। अब तक के निरीक्षण में कुल 20 मदरसे घटिया पाए गए। श्रावस्ती में अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील कर दिया गया।

अब तक कुल 41 के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नेपाल सीमा से 15 किलोमीटर के अंदर आठ और अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। ऐसे 139 अतिक्रमण ध्वस्त किए जा चुके हैं। ग्राम भरथा, रोशनगढ़, परगना और तहसील भिनगा में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिदों को भी ध्वस्त किया गया है।

बेमौसम बारिश से नुकसान का 24 घंटे में मुआवजा: सीएम योगी

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×