टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हिंसक घटना को लेकर फूंका महाराष्ट्र के सीएम का पुतला

NULL

02:59 PM Jan 06, 2018 IST | Desk Team

NULL

करनाल: जिला के डा. बी.आर. अम्बेडकर विचारधारा से जुडे संगठनों ने मिलकर भीमाकोरे गांव पूना, महाराष्ट्र में हुई जातीय हिंसक घटना को लेकर आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस का पुतला फूंका। पुतला फूंकने के बाद सामाजिक परिवर्तन संघ के संयोजक कृष्ण कुटेल ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी का असली चेहरा जनता के सामने है। पूना के भीमाकोरे गांव में जो 200 वर्षों से दलित समाज के लोग इकट्ठा होकर एक जनवरी को शौर्य दिवस के रूप में मनाते आए है। लेकिन भाजपा सरकार को यह अच्छा नहीं लगा। 200 वर्ष पहले 1818 में हुई घटना का बदला लेने के लिए दबंग लोगों ने दलितों पर जातीय रंजिश के चलते पत्थराव किया और लोगों को मारना शुरु किया।

जिस जातीय हिंसक घटना में काफी लोगों की मौत हुई और काफी संख्या में लोग घायल हुए। इस घटना को देखते हुए महाराष्ट्र की फडनवीस भाजपा सरकार में कोई भी कानून व्यवस्था की बात नजर नहीं आई। उन्होने कहा कि महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पूरी तौर से बिगड़ी और उस बात को लेकर आज पूरे देश में दलितों में बड़ा भारी रोष है। आज देश में गृह युद्ध की स्थिति बनी हुई। जो भाजपा आज देश को गृहयुद्ध में झोंकने में लगी हुई है।

गुजरात में पटेल पाटीदारों का मामला, राजस्थान में गुर्जर मीणाओं का मामला, उत्तर प्रदेश में मुस्लिम अल्पसंख्यक दलित व दबंगों का मामला हरियाणा प्रदेश में बैकवर्ड और जाटों का मामला सामने है। क्योंकि भाजपा का असली चेहरा आपस में जातीयों को लड़ाकर शासन करने का है। और जहां जहां पर भाजपा की सरकार हैं यह तमाम घटनाएं वहीं पर घटित हो रही हैं। इस मौके पर अशोक कलसन, रोहित जोशी, प्रहलाद चहल, रवि कुमार, सुनील कुमार, रवि चालिया समेत कई लोग मौजूद थे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Advertisement
Advertisement
Next Article