टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सीएम की है कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी : अभय

NULL

03:05 PM Jan 18, 2018 IST | Desk Team

NULL

रोहतक हरियाणा में हर दिन कोई ना कोई बलात्कार की घटना सामने आ रही है, जिन्हे लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। रोहतक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे की मांग की है और राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन लागू करने की गुहार की है। वहीं चौटाला ने एसवाईएल मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जहां चाहे वहां बहस करने के लिए तैयार, हुड्डा जवाब देें कि उन्होंने अपने शासन में नहर क्यों नहीं बनवाई। अभय सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात खराब हो चुके हैं, यहां छोटी-छोटी बच्ची तक सुरक्षित नहीं है।

हालात यह बने हुए है कि सरकार बलात्कार जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने में सक्षम नहीं है। सुरक्षा का जिम्मा प्रदेश के गृहमंत्री के पास होता है, जोकि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के पास है। इसलिए उन्हें इस पद पर रहने का कोई हक नहीं है। मुख्यमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश भेजी जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थिती को देखते हुए यहां बाहर से व्यापार करने वाले लोग भी यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि जहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं वहां उनके काम धंधे सुरक्षित कैसे रहेंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बेटियों की सुरक्षा नहीं कर सकती, क्योंकि जिस सुभाष बराला को पद से हटाया जाना चाहिए था, उसे पद से ना हटा कर उसके बेटे विकास को बचाने में सरकार लगी हुई थी। वहीं एसवाईएल मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जवाब देते हुए कहा कि 10 साल तक तो प्रदेश में भूपेंद्र हुड्डा का शासन था, जब एसवाईएल क्यों नहीं बनवाई गई। साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों केे बावजूद भी एसवाईएल नहीं बनाई जा रही है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।

(मनमोहन कथूरिया)

Advertisement
Advertisement
Next Article