देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Cold and Cough: जुकाम खांसी दिखने में आम हैं लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना काफी बड़ी मुसीबत को जन्म दे सकता है। हाल में कुछ लोगों को ऐसा खांसी जुकाम हो रहा है जो कई हफ्तों तक परेशान कर रहा है। इसकी जिम्मेदार गंभीर बीमारियां हो सकती हैं आइए जानते हैं कैसे?
Highlights
मौसम करवट लेने लगा है। सर्दियां जाने वाली हैं और अब धीरे-धीरे गर्मी का मौसम आ रहा है। मौसम के इस बदलाव में जुकाम पकड़ना आम बात है। आपको बता दें ऐसा इंफेक्शन की वजह से होता है। सुबह-शाम तापमान में बदलाव के चलते भी ये समस्या होती है। दो-तीन दिन तक जुकाम (Cold) होना तो आम होता है, लेकिन अगर यह समस्या ज्यादा दिन तक बनी है तो अलर्ट हो जाना चाहिए, क्योंकि फिर ये आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के जुकाम-खांसी के कई गंभीर कारण हो सकते हैं। इनमें Covid-19, कॉमन फ्लू और कोल्ड जैसे रेस्पिरेटरी इंफेक्शन सबसे मुख्य हैं। दूसरा कारण एयर पॉल्यूशन और एलर्जी भी हो सकता है। इसके अलावा मौसम में बदलाव की वजह से भी ये समस्या हो सकती है।
जुकाम होने पर नाक बहना, खांसी आना और गले में सूजन आम होता है। यह खांसी-जुकाम इतना खतरनाक होता है, कि बोलने में भी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। इसमें हल्का बुखार के लक्षण देखने को मिलते हैं। इसके अलावा बदन दर्द भी होता रहता है। अगर एक हफ्ते से ज्यादा यह समस्या बना रहता है तो खतरनाक भी हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
खांसी-जुकाम से बचने के लिए अक्सर दादी-नानी के घरेलू नुस्खे काम आते हैं। यह काफी मददगार होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।