Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Cold Wave: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

09:37 AM Jan 15, 2024 IST | Aastha Paswan

Cold Wave: अमेरिका के अधिकतर हिस्से में तापमान शून्य से नीचे जा चुका है। इस कारण लाखों अमेरिकियों को खतरनाक ठंड का सामना करना पड़ रहा है और आर्कटिक से आ रहे तूफानों के कारण चार लोगों की मौत हो गई।

Highlights

तापमान में भारी गिरावट

देश भर में कई स्थानों पर रविवार को शून्य से 17 सेल्सियस नीचे तापमान रहने के कारण मौसम संबंधी चेतावनियां और परामर्श जारी किए गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी टेक्सास के साथ-साथ दक्षिणी टेक्सास में भी ठंड बढ़ने की संभावना है, जबकि मोंटाना और डकोटा में शून्य से 56 सेल्सियस नीचे तापमान रहा। साउथ डकोटा के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने रविवार को एक बयान जारी कर लोगों से घरों के अंदर रहने का आग्रह किया।

Advertisement

48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

इसके अलावा न्यूयॉर्क के बफेलो में एक से दो फुट तक बर्फबारी का अनुमान लगाया गया और मौसम संबंधी गंभीर परिस्थितियों के कारण अधिकारियों ने बफेलो बिल्स-पिट्सबर्ग स्टीलर्स NFL प्लेऑफ मुकाबले को रविवार से सोमवार के लिए स्थगित कर दिया गया है। बफेलो में 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं और दो इंच प्रति घंटे की दर से बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मैरीलैंड के कॉलेज पार्क में राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम वैज्ञानिक जैक टेलर ने सचेत किया कि पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बर्फबारी होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण हवाई यातायात सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

ओरेगॉन में ठंड से दो मौत

ओरेगॉन में शनिवार को 100 पेड़ गिर गए। इनमें से एक पेड़ एक घर पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य लोगों की संदिग्ध हाइपोथर्मिया (अत्यधिक ठंड के कारण) से मौत हो गई।

इसके अलावा एक पेड़ के स्टोव पर गिरने से आग फैलने के कारण उसकी चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article