‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 100 दिन पूरे होने पर जयपुर में संगीत कार्यक्रम आयोजित
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार रात यहां संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
11:05 PM Dec 16, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
Advertisement
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार रात यहां संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Advertisement
अल्बर्ट हॉल में आयोजित संगीत समारोह में राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, कांग्रेस के राज्य प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान सहित अन्य गायकों ने प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दौरान गांधी मंच पर पहुंचे और यात्रा के अपने अनुभव साझा किए। राहुल ने कहा कि देश के लोगों में असीमित प्रेम है। उन्होंने कहा, ‘‘यह देश एकजुट है, इसे बांटा नहीं जा सकता।’’
गांधी ने उन्हें सीखने का अनुभव देने के लिए देश के लोगों को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने लोगों को संदेश दिया, ‘‘डरो मत, नफरत मत करो और प्यार करो।’’
गांधी ने श्रोताओं से कहा कि यात्रा में अब तक उनके तीन जोड़ी जूते टूट चुके हैं।
यह यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और कांग्रेस शासित राजस्थान में प्रवेश करने से पहले तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से गुजरी। यात्रा का समापन फरवरी 2023 की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में होगा।
Advertisement

Join Channel