टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Congress : शराब घोटाले में नाम आने पर Kejriwal ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया?

10:00 PM Sep 16, 2024 IST | Abhishek Kumar

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के ऐलान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि शराब घोटाले में नाम आने पर Kejriwal ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया?

Advertisement

Congress : Kejriwal ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के ऐलान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि अगर अरविंद केजरीवाल ने नैतिक रूप से इस्तीफा देने का फैसला लिया है तो उन्होंने शराब घोटाले में नाम आने या जेल जाने पर ऐसा क्यों नहीं किया? उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के निर्णय से दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। केजरीवाल कहते हैं कि जनता की अदालत में जाएंगे। जनता के फैसले के बाद ही मुख्यमंत्री पद पर बैठेंगे, अगर उन्हें जनता की सेवा करनी ही है तो बिना मुख्यमंत्री रहते हुए भी कर सकते है।

Congress : उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी (आप) को अपना जवाब लोकसभा चुनाव में दे चुकी है। जनता केजरीवाल का इंतजार कर रही है कि उन्होंने पिछले तीन विधानसभा और दो नगर निगम चुनावों में जो वादे किए थे, उनमें कितने पूरे किए हैं। केजरीवाल की नैतिकता उस समय कहां थी, जब दिल्ली सरकार और नगर निगम की लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी के कारण जलभराव, करंट, नालों में डूबने से 43 लोगों की जान चली गई। उन्होंने क्यों नहीं जेल से ही सबको न्याय देने के आदेश जारी किए, परंतु आज भी इन लोगों की मौत की जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं।

देवेंद्र यादव ने कहा, हर चुनाव में उनकी नौंटकी, 'आपका बेटा हूं, एक बार मौका दो' को दिल्ली की जनता जान चुकी है। पूरी दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस्तीफा देने से पहले केजरीवाल दिल्ली की जनता को पिछले चुनाव में दी गई 10 गारंटियों का हिसाब दें। केजरीवाल सरकार की नाकामियों के कारण 10 वर्षों में दिल्ली विकास और प्रगति के मामले में 50 साल पीछे हो गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article