टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कांग्रेस अपने निचले स्तर पर, लोगों ने उसे हर जगह किया खारिज : खट्टर

NULL

04:26 PM Mar 04, 2018 IST | Desk Team

NULL

त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभा चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों के शानदार प्रदर्शन के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस आज अपने सबसे निचले स्तर पर है और लोगों ने उसे हर जगह खारिज कर दिया है । खट्टर ने दावा किया कि कांग्रेस को कर्नाटक में चुनाव होने पर और पराजय का सामना करना पड़ेगा।

Advertisement

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ”जहां तक नीतियों की बात है कांग्रेस कभी स्पष्ट नीति नहीं दे पायी कि जिससे फैसला हो कि देश किस दिशा में आगे बढ़ेगा। भाजपा ने इस कार्य को पूरा किया और लोगों ने इसे सराहा।” त्रिपुरा के चुनाव परिणाम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहां लोगों ने सरकार की नीतियों को खारिज कर दिया। त्रिपुरा में भाजपा ने वाम मोर्चा सरकार को परास्त कर दिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा, ”सरकार के खिलाफ गुस्सा है और यह त्रिपुरा में दिखा है। पच्चीस साल बाद वाम गढ़ ढह गया और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने को तैयार है।” खट्टर ने कहा, ”कांग्रेस आज अपने निचले स्तर पर है और महज तीन या चार राज्यों में सत्ता में है जबकि वाम का शासन बस एक राज्य (केरल) में है। पूर्वोत्तर में केवल मिजोरम ही अब कांग्रेस के पास बचा है। (भाजपा के अच्छे प्रदर्शन का) श्रेय हमारे नेतृत्व और नीतियों को जाता है जिसे हमारी पार्टी ने आम लोगों के पक्ष में लाया है।”

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Advertisement
Next Article