Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान में कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, डोटासरा बोले: हर मंत्री-विधायक सड़कों पर उतरेगा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार के हर मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता और संगठन के लोगों के लिए एक महीने में एक बार 15 किलोमीटर चलना अनिवार्य होगा।

06:14 PM Dec 20, 2022 IST | Desk Team

डोटासरा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘सत्ता और संगठन सब मिलकर काम करेंगे। 26 या 27 जनवरी, जो भी हम मिलकर तय करेंगे… हर मंत्री विधायक, कार्यकर्ता, संगठन के लोगों को 15 किलोमीटर चलना एक महीने में एक बार अनिवार्य होगा।’’
लोगो की बीच में जाना ही पड़ेगा: डोटासरा
उन्होंने कहा कि अगर किसी को संगठन में काम करना है, किसी को विधायक बनना है, किसी को मंत्री रहना है, तो उन सबको 15 किलोमीटर महीने में एक दिन गांवों में लोगो की बीच में जाना ही पड़ेगा और इसे सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार ने चार साल में अच्छा काम किया और आगे भी उसी दूरदृष्टि के साथ अच्छा काम होगा और योजनाएं आएंगी।
Advertisement
Next Article