यूपी विधानसभा चुनाव : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रयागराज में किया रोड शो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में शुक्रवार को प्रयागराज में रोड शो किया।
01:19 PM Feb 25, 2022 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में शुक्रवार को प्रयागराज में रोड शो किया।
Advertisement
चार्टेड विमान बम्हरौली हवाईअड्डे पहुंची प्रियंका गांधी
Advertisement
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभय अवस्थी ने बताया कि प्रियंका गांधी का चार्टेड विमान बम्हरौली हवाईअड्डे पर सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर पहुंचा और वहां से वाद्रा करीब 10 बजे स्वराज भवन पहुंचीं। उनका रोडशो लगभग साढ़े दस बजे स्वराज भवन से कटरा के लिए रवाना हुआ।
Advertisement
कांग्रेस महासचिव एसयूवी की छत पर बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करती रहीं। गांधी के बगल में शहर उत्तरी से प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह बैठे थे। रोड शो पूरे गाजे बाजे के साथ निकला और बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।
वक्त की पुकार है कि कांग्रेस को वोट दो।
प्रयागराज में आज जनता के उत्साह में बता दिया है कि आने वाला समय कांग्रेस का है।#कांग्रेस_आपके_द्वार pic.twitter.com/VDYj11vMgV
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 25, 2022
रोड शो पूरा नहीं कर पायी प्रियंका गांधी
इस दौरान लोग वाद्रा पर फूलों की वर्षा करते रहे। रोड शो के नेतराम चौराहे पर पहुंचने पर कांग्रेस नेता दूसरे वाहन पर बैठकर हवाईअड्डे के लिए रवाना हो गयीं। अवस्थी ने बताया कि चूंकि वाद्रा को अमेठी सहित तीन अन्य जगहों पर सभा को संबोधित करना था, इसलिए वह रोड शो पूरा नहीं कर सकीं। यह रोड शो लक्ष्मी टाकीज के पास संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है।
प्रयागराज में सिर्फ़ कांग्रेस #कांग्रेस_आपके_द्वार pic.twitter.com/d8P4OekPtG
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 25, 2022

Join Channel