सोनिया गांधी के समर्थन में काग्रेस ने किया ईडी कार्यालय का घेराव
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ आज हजारों की संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजधानी के कारगिल चौक से ईडी कार्यालय तक विशाल विरोध मार्च किया।
04:09 PM Jul 21, 2022 IST | Ujjwal Jain
पटना ,(पंजाब केसरी): बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ आज हजारों की संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजधानी के कारगिल चौक से ईडी कार्यालय तक विशाल विरोध मार्च किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा ईडी कार्यालय के घेराव से सकते में आई जिला प्रशासन ने सैंकड़ों कांग्रेसजन को हिरासत में ले लिया और गांधी मैदान में कैम्प जेल में बन्द कर दिया। जिसपर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा और बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने विशाल गांधी मूर्ति के समक्ष हिरासत में ही धरना देना शुरू कर दिया।
Advertisement
इससे पूर्व विरोध मार्च में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास ने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को निरंकुश सत्ता के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुनने के लिए मजबूती से कमर कस कर तैयार रहने को कहा और उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि सोनिया गांधी त्याग और दया की प्रतिमूर्ति हैं, उनके साथ राजनीतिक द्वेष में ईडी को आगे कर जिसप्रकार भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा खेल रचा जा रहा है वो निंदनीय है। विरोध मार्च से पूर्व जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने जोश भरते हुए कहा कि जिस महिला के पास तीन बार देश के प्रधानमंत्री बनने का मौका था और जिसने तीनों बार इसे ठुकरा दिया आज उनके ऊपर भाजपा द्वारा पैसे के लेनदेन में घपले की बात कहना हास्यास्पद है। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता अपने खून के अंतिम कतरे से देश के निर्माण में सहयोग देता आया है और आगे भी देता आएगा। स्थितियां प्रतिकूल जरूर हैं लेकिन इसे अनुकूल बनाने के लिए हमें साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ना होगा।

पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने कहा कि हमारे शीर्ष नेतृत्व को केवल परेशान करने के लिए विभिन्न सरकारी एजेंसियों को केंद्र सरकार दुरुपयोग करके मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका रही है ताकि जनता को दिग्भ्रमित किया जाये। कांग्रेस हर बार बलिदान दी है और आगे भी देश के लिए बलिदान देगी लेकिन इस तरीके के ओछे आरोपों का हम प्रतिकार अंतिम दम तक करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि नाहक हमारे शीर्ष नेता सोनिया गांधी को बार-बार सम्मन देकर ईडी कार्यालय पर पूछताछ के लिए बुलाया जाना बेहद शर्मनाक है। यह सत्ता प्रतिष्ठान का विद्रूप चेहरा है और यह बदले की राजनीति से प्रेरित नीच खेल है जो भाजपा द्वारा खेला जा रहा है।
Advertisement
इस दौरान विरोध मार्च के बाद हिरासत में लिए गए प्रमुख नेताओं में बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजित शर्मा, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शकील अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक, अवधेश कुमार सिंह, वीणा शाही, नरेन्द्र कुमार, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, मुख्य सचेतक राजेश कुमार, मिडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक विजय शंकर दुबे, सिद्धार्थ सिंह, आबिदुर रहमान, संजय तिवारी, प्रतिमा कुमारी दास, आनंद शंकर, बिजेंद्र चौधरी, मुरारी प्रसाद गौतम, छत्रपति यादव विश्वनाथ राम, ब्रजेश प्रसाद मुनन, ब्रजेश पाण्डेय, कुमार आशीष, अमित कुमार टुन्ना, लाल बाबु लाल, मुन्ना शाही, रबिन्द्र नाथ मिश्रा, डॉ. अजय कुमार सिंह, विनय वर्मा, असित नाथ तिवारी, आनंद माधव, शरबत जहाँ फातमा, ज्ञान रंजन,संजीव कुमार कर्मवीर, नागेन्द्र कुमार विकल, चन्द्र प्रकाश सिंह, गुंजन पटेल, चुन्नू सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, शशि रंजन, डॉ. आशुतोष शर्मा, सत्येन्द्र बहादुर, कमल देव नारायण शुक्ला, शशि कान्त तिवारी, सौरभ सिन्हा, शशि कुमार सिंह, ललन यादव,कुंदन गुप्ता, राज कुमार राजन, सिद्धार्थ क्षत्रिय, मिन्नत रहमानी असफर अहमद, अरशद अब्बास आजाद, तारानंद सादा, ह्रदय नारायण सिंह, मोहाम्द खान अली, शकीलुर रहमान, सुधा मिश्रा, वेंकटेश रमण, अनोखा देवी, रीता सिंह, वशी अख्तर, अनुराग चन्दन, सुनील कुमार सिंह,मृणाल अनामय, अशोक गगन, निधि पाण्डेय, उदय शंकर पटेल, धनंजय शर्मा, दौलत इमाम, उमेश कुमार राम, अभिषेक सिंह, विनोद कुमार पाठक, दुर्गा प्रसाद, अजय सिंह, मंजीत आनंद साहू,नूतन पाण्डेय, संजय कुमार मिश्रा, अमित कुमार, अखिलेश्वर सिंह, राजेश मिश्रा, अविनाश कुमार, अमरेन्द्र सिंह, कमलेश तिवारी, अनूप कुमार, संतोष श्रीवास्तव, निरंजन कुमार, राना अजय सिंह, मोनी पासवान, राजेंद्र चौधरी, अरुण पाठक, अरविन्द चौधरी, गुरुदयाल सिंह, शारीफ रंगरेज, सिशील शाह, रवि गोल्डन, ध्रुव कुमार सिंह, मुकुल यादव, बिट्टू यादव, विश्वनाथ बैठा, इशा यादव, पूनम यादव, विकास झा,किशोर कुमार, सुधीर शर्मा, अजय यादव, मुकेश झा, ब्रजकिशोर कुशवाहा, अरफराज़ साहिल,मोहम्मद हसीब, अजय पासवान,मोईन अहमद खान सहित सभी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शामिल रहें।
Advertisement