For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हरियाणा में अपने कुशासन की वजह से कांग्रेस हारी : मंत्री कृष्ण बेदी

हरियाणा सरकार के सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने गुरुवार को राज्य के चुनाव में मिली करारी हार पर कांग्रेस नेतृत्व पर जोरदार कटाक्ष किया।

08:17 AM Nov 21, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

हरियाणा सरकार के सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने गुरुवार को राज्य के चुनाव में मिली करारी हार पर कांग्रेस नेतृत्व पर जोरदार कटाक्ष किया।

हरियाणा में अपने कुशासन की वजह से कांग्रेस हारी   मंत्री कृष्ण बेदी

Harayan: हरियाणा सरकार के सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने गुरुवार को राज्य के चुनाव में मिली करारी हार पर कांग्रेस नेतृत्व पर जोरदार कटाक्ष किया। मंत्री कृष्ण बेदी ने चरखी दादरी पार्टी कार्यालय में डीएससी समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने डीएससी समाज की चार पीढ़ियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए आरक्षण देकर एतिहासिक कार्य किया। ऐसे में डीएससी समाज 24 नवंबर को जींद में सीएम नायब सैनी का अभिनंदन करने जा रहा है, जो एतिहासिक होगा। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा में डीएएसी समाज के आरक्षण, डीएपी खाद का मुद्दा उठाया था। लेकिन, सीएम सैनी की ओर से जवाब दिए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी चुप हो गई।

कांग्रेस अपने कर्मों के वजह से हारी

मीटिंग में उन्होंने भाजपा कार्यकताओं को सदस्यता अभियान में तेजी लाने के साथ समय पर इसे पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी क्षेत्रवाद, परिवारवाद के कारण हाशिए पर है। राज्य में कांग्रेस पार्टी की जो हालात है, वह उनकी कारगुजारियों के कारण है। बिना कप्तान के पहली बार विधानसभा में कांग्रेस को देखा है, जो अभी तक अपना नेता प्रतिपक्ष तक नहीं चुन पाई है। हरियाणा में कांग्रेस ईवीएम की वजह से नहीं बल्कि अपने 10 साल के राज में किए गए कर्मों की वजह से हारी है।कांग्रेस की जुलाना विधायक विनेश फोगाट से जुड़े पोस्टर को लेकर उन्होंने कहा कि वो विनेश को पता होगा कि वो कहां हैं। जो भी जनप्रतिनिधि चुनाव जीतता है, उसे अपने क्षेत्र में रहना चाहिए।

कृष्ण बेदी ने कुलदीप विश्नोई पर दी प्रतिक्रिया

कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस में जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि कुलदीप पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनके भाजपा में आने से पार्टी को फायदा मिला है। अटकलों का कोई जवाब नहीं है और कोई भी ऐसे आरोप लगा सकता है। झारखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×