For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कांग्रेस MLA का विवादित बयान, बोले-नेहरू और जिन्ना ने देश को विभाजित कर अक्लमंदी का काम किया

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भारत-पाकिस्तान विभाजन पर विवादित बयान दिया। उन्होंने देश के विभाजन को नेहरू और जिन्ना द्वारा किया गया अक्लमंदी का काम बताया।

10:39 AM Jun 02, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भारत-पाकिस्तान विभाजन पर विवादित बयान दिया। उन्होंने देश के विभाजन को नेहरू और जिन्ना द्वारा किया गया अक्लमंदी का काम बताया।

कांग्रेस mla का विवादित बयान  बोले नेहरू और जिन्ना ने देश को विभाजित कर अक्लमंदी का काम किया
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भारत-पाकिस्तान विभाजन पर विवादित बयान दिया। उन्होंने देश के विभाजन को नेहरू और जिन्ना द्वारा किया गया अक्लमंदी का काम बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर देश के टुकटे नहीं हुए होते तो मोदी और मोहन भगवत को खड़े होने की जगह नहीं मिलती।
Advertisement
आगर के मालवा में बोलते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि नेहरू और जिन्ना ने देश को दो भागों में विभाजित करके अक्लमंदी का काम किया है। जिन्ना स्वतंत्रता सेनानी थे। इस बात को ध्यान में रखना चाहिए और उन्होंने देश को तोडा नहीं है बल्कि भला किया है।

पैगम्बर मुहम्मद पर ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ को लेकर BJP की नुपूर शर्मा के खिलाफ पुणे में FIR दर्ज

उन्होंने आगे कहा कि क्या जिन्ना स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे? क्या मुसलमान होने की वजह से स्वतंत्रता सेनानी होने की परिभाषा बदल जाती है? यही सीखा रही है बीजेपी? देश को नेहरू और जिन्ना का धन्यवाद करना चाहिए कि उन्होंने देश का बंटवारा कर भला किया है।
Advertisement
कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 26 जनवरी के भाषण में कहा कि 1947 में देश को विभाजित करने के लिए जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना जिम्मेदार हैं। आगे जिन्ना-नेहरू ने देश के टुकड़े नहीं किए होते तो मोदी और मोहन भगवत को देश में खड़े होने की जगह है मिलती।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×