For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पुजारियों, संतों के खिलाफ विवादित बयान देने पर फंसे कांग्रेस विधायक, गिरफ्तार

10:11 AM Nov 08, 2023 IST | Jyoti kumari
पुजारियों  संतों के खिलाफ विवादित बयान देने पर फंसे कांग्रेस विधायक  गिरफ्तार
असम पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने पुजारियों, नामघरिया और संतों के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार किया है। असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, गिरफ्तार कांग्रेस नेता की पहचान जलेश्वर विधानसभा क्षेत्र (असम) से मौजूदा विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला के रूप में की गई है।
Advertisement

जनसभा में दिया था आपत्तिजनक बयान

पुलिस ने बताया कि एक शिकायत पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत दिसपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। कांग्रेस विधायक पर आरोप है कि उन्होंने 4 नवंबर को गोलपारा जिले में एक सार्वजनिक बैठक में पुजारियों, नामघरिया और संतों को निशाना बनाते हुए भड़काऊ भाषण दिया था।
Advertisement
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Author Image

Jyoti kumari

View all posts

Advertisement
×