टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कांग्रेस अब 2.5 प्रतिशत आबादी पर राज करने वाली पार्टी हो गई : खट्टर

NULL

02:33 PM May 16, 2018 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कर्नाटक राज्य में बीजेपी की जीत पर कहा कि वर्ष 1996 के बाद से बीजेपी लगातार आगे बढ़ती गई और आज देश की 70 प्रतिशत आबादी पर बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों का शासन है। कांग्रेस आज केवल 2.5 प्रतिशत आबादी पर राज करने वाली पार्टी रह गई है। यह बात मुख्यमंत्री ने आज पंचकूला में बीजेपी के पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1996 से बीजेपी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी के समय में एक समझौते की सरकार 13 दिनों के लिए चली। फिर 13 महीने और बाद में 4.5 साल का कार्यकाल रहा। इस गति से धीरे-धीरे पार्टी बढ़ती गई और आज देश के 21 राज्यों में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का जो इतिहास रहा है और आज के समय में बीजेपी ने जो बढ़त हासिल की है, यह स्थिति कांग्रेस की कभी भी नहीं रही।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब नाम बदलकर पंजाब-पुदुच्चेरी-परिवार पार्टी रख लेना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस अब केवल 2.5 प्रतिशत आबादी पर ही राज करने वाली पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी राष्ट्रीय नेतृत्व में हैं तब तक कांग्रेस पार्टी का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत मिशन सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह प्रधानमंत्री बनने की इच्छा व्यक्त की थी, आज के परिणामों को देखने के बाद उन्हें 2019 में ही नहीं, 2024 में भी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन का युग समाप्त हो चुका है। हरियाणा में हुए गठबंधन पर भी उन्होंने कहा कि ये अस्वाभाविक गठबंधन हुआ है, जिसका कोई मतलब नहीं है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

(आहूजा)

Advertisement
Next Article