For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के सम्मान से कांग्रेस को ऐतराज! नगर निगम की बैठक में मचा बवाल, जानें पूरा मामला

हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर सुरथकल चौराहे का नामकरण करने के प्रस्ताव पर कांग्रेस सदस्यों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद शनिवार को मंगलुरु नगर निगम (MCC) की बैठक में हंगामेदार दृश्य देखा गया।

08:55 PM Oct 29, 2022 IST | Desk Team

हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर सुरथकल चौराहे का नामकरण करने के प्रस्ताव पर कांग्रेस सदस्यों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद शनिवार को मंगलुरु नगर निगम (MCC) की बैठक में हंगामेदार दृश्य देखा गया।

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के सम्मान से कांग्रेस को ऐतराज  नगर निगम की बैठक में मचा बवाल  जानें पूरा मामला
हिंदुत्व के विचारक तथा महान स्वंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर सुरथकल चौराहे का नामकरण करने के प्रस्ताव पर कांग्रेस सदस्यों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद शनिवार को मंगलुरु नगर निगम (MCC) की बैठक में हंगामेदार दृश्य देखा गया।
Advertisement
कांग्रेस पार्षद नवीन डिसूजा ने बैठक शुरू होते ही आपत्ति जताते हुए कहा कि एजेंडे में शामिल किए जाने से पहले प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि निगम को यातायात चौराहे का नाम बदलने के बजाय विकास कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।इसके बाद कांग्रेस के पार्षद सावरकर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हॉल के बीचो बीच चले आए।
आदेश पारित होने के बाद मुद्दा बनाना उचित नहीं
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्य सचेतक प्रेमानंद शेट्टी ने कहा कि पिछली बैठक में प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया था और आदेश पारित होने के बाद इसे मुद्दा बनाना उचित नहीं है।कांग्रेस सदस्यों ने नारेबाजी जारी रखी, जबकि भाजपा सदस्यों ने सावरकर की प्रशंसा में नारेबाजी की, जिससे बैठक हॉल में शोर शराबे का माहौल दिखा। महापौर जयानंद अंचन ने बैठक को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया।बैठक दोबारा शुरू होने पर महापौर ने कहा कि सभी विपक्षी सदस्यों की आपत्ति दर्ज कर प्रस्ताव को स्वीकार किया जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×