For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भाजपा शासित राज्यों में 'बुलडोजर एक्शन' पर, Congress ने उठाए सवाल

08:09 PM Aug 24, 2024 IST | Pannelal Gupta
भाजपा शासित राज्यों में  बुलडोजर एक्शन  पर  congress ने उठाए सवाल

Congress: भाजपा शासित राज्यों में अपराधियों के घर पर बुलडोजर एक्शन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल उठाए हैं।

Highlights

  • भाजपा शासित राज्यों में सक्रिय है 'बुलडोजर एक्शन'
  • 'बुलडोजर एक्शन' पर, Congress ने उठाए सवाल
  • अराजकता प्राकृतिक न्याय की जगह नहीं ले सकती- खड़गे

'बुलडोजर एक्शन' पर, Congress ने उठाए सवाल

भाजपा शासित राज्यों में अपराधियों के खिलाफ उनके घर पर बुलडोजर चलने को लेकर खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों को बार-बार निशाना बनाया जाना बेहद परेशान करने वाला है। कानून के शासन वाले समाज में ऐसी कार्रवाइयों का कोई स्थान नहीं है। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में आरोपी के घर चला बुल्डोजर

कांग्रेस(Congress) नेता का बयान ऐसा वक्त में जब मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में आरोपी के घर को बुल्डोजर से जमींदोज किया गया। अब भाजपा शासित राज्यों में अपराधियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।

उदयपुर मामले में प्रशासन का एक्शन, हमला करने वाले छात्र के घर पर चला बुलडोजर

 

Congress अध्यक्ष खड़गे ने 'बुलडोजर एक्शन' पर,उठाए सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''किसी का घर ध्वस्त करना और उसके परिवार को बेघर करना अमानवीय और अन्यायपूर्ण है। भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों को बार-बार निशाना बनाया जाना बेहद परेशान करने वाला है। कानून के शासन वाले समाज में ऐसी कार्रवाइयों का कोई स्थान नहीं है।''

कांग्रेस ने मोदी के 'बुलडोजर' वाले बयान पर चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग  की, कहा कि वह लोगों को भड़का रहे हैं

अराजकता प्राकृतिक न्याय की जगह नहीं ले सकती- खड़गे

खड़गे ने आगे लिखा, ''कांग्रेस पार्टी भाजपा की राज्य सरकारों की संविधान की घोर अवहेलना करने और नागरिकों में भय पैदा करने के लिए बुलडोजर चलाने की रणनीति की कड़ी निंदा करती है। अराजकता प्राकृतिक न्याय की जगह नहीं ले सकती - अपराधों का फैसला अदालतों में होना चाहिए, न कि राज्य प्रायोजित दबाव के जरिए।''

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी 'बुलडोजर एक्शन' पर उठाए सवाल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है। लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना -- यह न्याय नहीं है। यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है।''

प्रियंका गांधी और AAP को चुनाव आयोग का नोटिस, PM मोदी को लेकर कही थी ये बात  - Hindi News | Election commission show cause notice to priyanka gandhi  vadra and aap

'कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए'

प्रियंका गांधी ने लिखा, ''कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए। सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं। कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है। जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का। बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए।''

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×