Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

केंद्र सरकार देश के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटका कर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही: सचिन पायलट

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

08:29 PM May 11, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पायलट ने कहा कि देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर अगर कोई पार्टी चुनौती देकर हरा सकती है तो वह सिर्फ कांग्रेस है।  
Advertisement
पायलट का केंद्र पर जोरदार हमला 
कांग्रेस नेता पायलट ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘यह बात सच है कि देश में राजग और भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर अगर कोई पार्टी चुनौती देकर हरा सकती है तो वह सिर्फ कांग्रेस है।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटका कर लोगों को भ्रमित करने का काम लगातार कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बदहाल अर्थव्यवस्था व बेरोजगारी जैसे मुद्दों की बात करने के बजाय केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार आरोपों की राजनीति कर रही है।  
मोदी सरकार सिर्फ कांग्रेस को दोष देती रहती है
उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार अपने आठ साल के शासन का लेखा-जोखा देने के बजाय पूर्ववर्ती सरकार और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस पार्टी को दोष देती रहती है, जबकि इन आठ साल में राजग सरकार ने क्या वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की है.. इसका कोई जवाब नहीं आता है। कांग्रेस पार्टी के उदयपुर में प्रस्तावित नव संकल्प चिंतन शिविर के बारे में उन्होंने कहा कि यह शिविर बहुत महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति तय करने में यह शिविर बहुत अहम साबित होगा। 
नौजवानों की आवाज लेकर सड़कों 
उन्होंने कहा, ‘‘हम मौजूदा आर्थिक व्यवस्था के शिकार नौजवान व मध्यम वर्ग की आवाज बनकर सड़कों पर आएंगे और देश को वास्तविकता से परिचय से कराएंगे। हम लोगों को बताएंगे कि कांग्रेस पार्टी का आने वाले समय में क्या रोडमैप रहेगा, क्या रणनीति रहेगी, क्या ब्लू प्रिंट हम तैयार करेंगे। इसमें संगठन, किसान, नौजवानों को लेकर चर्चा होगी।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा को स्पष्ट बहुमत के बावजूद जिस प्रकार से उसे शासन करना चाहिए था, उसने नहीं किया और वह हर मोर्चे पर असफल हुई है, ऐसे में शिविर में यह चर्चा होगी कि एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका कैसे निभाई जाए।  
कांग्रेस को और मजबूत बनाने की जरूरत 
उन्होंने कहा कि गठबंधन की राजनीति में राजग को चुनौती देने के तरीकों, कांग्रेस को और सशक्त बनाने, जनता का विश्वास जीतने आदि मुद्दों पर भी इस शिविर में चर्चा होगी। पायलट ने कहा कि इस शिविर में देशभर के 425 कांग्रेस नेता उदयपुर में इकठ्ठा होंगे, जिनमें से लगभग आधे प्रतिनिधियों की उम्र 40 वर्ष से कम है। उन्होंने कहा कि शिविर में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है।
Advertisement
Next Article