टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

नए विजन के साथ जनता के बीच जाएगी कांग्रेस : दीपेन्द्र

NULL

03:59 PM Jan 01, 2018 IST | Desk Team

NULL

झज्जर: सरकार का आखरी साल समीक्षा का साल है, सरकार से हर वर्ग परेशान किसान से लेकर कर्मचारी तक,महिला से बच्चों तक, सरकार जब पहाड़ों पर चिन्तन करने गई तो प्रदेश में शांति रही। यह बात सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने विधायक गीता भुक्कल के निवास स्थान पर आयोजित प्रैस वार्ता में कही। सांसद ने कहा कि सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है। जनता को कांग्रेस अगले चुनाव में चौधरी भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में विकल्प देगी, नए प्लांड विजन के साथ जनता के बीच जाएंगे, हरियाणा एक नम्बर से विकास में पीछे आया, लेकिन अपराध में नम्बर एक पर आया है। उन्होंने कहा कि 3 साल में 75 लोगों की दंगो या अन्य बड़े तीन मामलों में जान गई इतनी जाने तो कश्मीर में भी नही गई।

दीपेन्द्र ने कहा कि विकास के मामले में एक भी बड़ा प्रोजेक्ट नही लगा पाई सरकार, हॉस्पिटल, यूनिवर्सिटी, रेल लाईन यूनिवर्सिटी आदि हमारी सरकार लाई थी, उनकी तुलना में इस सरकार में एक भी बड़ी परियोजना नही आई। हमारे लाए प्रोजेक्ट रखवाली तक नही कर पाई, रेल कोच फेक्ट्री सोनीपत से बिहार चली गई। इंटरनेशनल एयरपोर्ट महम से जेवर चला गया। सांसद ने कहा कि भाजपा ने रोजगार के मामले में 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, साढ़े 3 साल में एक भी बड़ी भर्ती नही की गई। निजी क्षेत्र में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट इनके कार्यकाल में एक भी नही आई। उन्होंने कहा कि हमारे समय में 3 हजार करोड़ का लघु उधोग निवेश हुआ था। लेकिन अब कितना हुआ इसका बारें में भी जानकारी नही दी जा रही कि कितना रहा।

अनेक गरीब परिवारों की योजनाएं बन्द कर दी इस सरकार ने। छोटा व्यापारी बुरी तरह से त्रस्त है। गांव बहराणा के किसान कर्मबीर से मुखातिब कराकर बताया कि बीमा योजना से किसानों से खिलवाड़ हुआ। उन्होंने कहा कि नए साल में हम अपना सुर बदल विकल्प औऱ विजन देंगे। पूरे विश्व मे नम्बर वन ले जाने के लिए कार्य करेंगे। सांसद ने कहा कि संसद आदर्श ग्राम योजना में पत्र लिखकर बजट मंगा था, बिना बजट के योजना कामयाब नही होती। छुछकवास का बाईपास मंजूर हुआ पैसा आया लेकिन बाईपास कैंसल कर दिया गया। भाजपा सरकार ने जिले के 6 बाईपास को गैर उपयोगी बताकर रद्द कर दिया।

नया बजट देने की बजाय सरकार पुराने पैसे को भी खर्च नही कर पाई। सांसद ने कहा कि किसान मजदूर पंचायत, दलित पंचायत में हमने सरकार से अपनी मांगे रखी, अब अपनी बातें भी रखेंगे, प्रदेश में विपक्ष बहुत मजबूत रहा पहले ढाई साल सरकार को काम करने के लिए दिए, सरकार की किसान जमावड़ा बुरी तरह से पिट गया। दीपेन्द्र ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पहला टेस्ट गुजरात चुनाव था उसमें उन्होंने सराहनीय काम किया और हार कर भी दिल जीतने का काम किया। कांग्रेस गुजरात में ग्रामीण आंचल की सीट 2 तिहाही जीते, शहरी क्षेत्र में भाजपा ने धुर्वीकरण किया।

1985 के बाद पहली बार सीटे तब आई जब प्रधानमंत्री ओर अध्यक्ष दोनों गुजरात से है। हिंदी भाषी उत्तर पश्चिम भारत मे लगभग सारी सीट लोकसभा चुनाव में भाजपा जीती थी। अब गुजरात के परिणाम आगे कांटे की टक्कर इस उतर पश्चिम भारत मे रहेगी। पूरे भारत मे कांग्रेस मजबूत विपक्ष के रूप में उभर कर कांग्रेस एक जुट रहेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो विरोधी दल नही हुड्डा विरोधी दल की भूमिका में है। वहीं सांसद ने केन्द्रीय इस्पात मंत्री विरेन्द्र डुमर खां के संबंध में कहा कि केन्द्रीय मंत्री प्रदेश की जनता को बताए कि उनके कार्यकाल में हरियाणा में कितनी इस्पात फैक्ट्रियां लगी।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

– संजय भाटिया

Advertisement
Advertisement
Next Article