टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि का सिलसिला जारी, 82,467 नये मामले आये सामने

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में वृद्धि का सिलसिला जारी है और रविवार देर रात तक 82,467 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 48.34 लाख से अधिक हो गयी लेकिन राहत की बात यह है कि रोगमुक्त लोगों की संख्या भी बढ कर 37.61 लाख से अधिक हो गयी है।

11:09 PM Sep 13, 2020 IST | Shera Rajput

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में वृद्धि का सिलसिला जारी है और रविवार देर रात तक 82,467 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 48.34 लाख से अधिक हो गयी लेकिन राहत की बात यह है कि रोगमुक्त लोगों की संख्या भी बढ कर 37.61 लाख से अधिक हो गयी है।

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में वृद्धि का सिलसिला जारी है और रविवार देर रात तक 82,467 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 48.34 लाख से अधिक हो गयी लेकिन राहत की बात यह है कि रोगमुक्त लोगों की संख्या भी बढ कर 37.61 लाख से अधिक हो गयी है। 
विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या 48,34,255 हो गयी है। इस दौरान कोरोना से 62,102 लोगों के स्वस्थ होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 37,61,400 पहुंच गयी। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 77.80 फीसदी हो गयी है। 
इसी अवधि में 1026 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 79,640 हो गयी है। 
स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 19,401 बढ़कर 9,92,576 हो गये हैं। 
इस बीच देश में एक लाख से अधिक कोरोना सकंगमण के मामले वाले राज्यों की संख्या 14 हो गयी है। राजस्थान एक लाख से अधिक संक्रमण मामलों के साथ देश का 14वां राज्य बना। 
महाराष्ट्र 2,90,344 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 99,203 मामले और आंध, प्रदेश में 95,072 सक्रिय मामले हैं। 
विश्व में कोरोना की स्थिति की बात करें तो अमेरिका में इस वायरस के संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक 64.89 लाख हो गयी है और अब तक 1.93 लाख से अधिक लोगों की इससे जान जा चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है।
तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां अब तक 43.15 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं तथा 1.31 लाख से अधिक के लोगों की मौत हुयी है। मौत के मामले में ब्राजील अब भी दूसरे स्थान पर है। 
देश में सक्रिय मामले 20.53 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 77.80 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.64 फीसदी है। 
महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 10,576 बढ़कर 2,90,344 हो गयी तथा 416 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 29,531 हो गयी। इस दौरान 11,549 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 7,40,061 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 9,536 नये मामले सामने आये और इस दौरान 10,131 मरीज स्वस्थ हुए जबकि कुल सक्रिय मामले 95,072 रह गये। राज्य में अब तक 4,912 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जबकि रोग मुक्त लोगों की संख्या 4,67,139 हो गयी है। 
कोरोना संक्रमण के मामलों में पूरे देश में चौथे स्थान पर स्थित दक्षिणी राज्य कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर आज 99,203 हो गये। राज्य में मरने वालों का आंकड़ 7,265 पर पहुंच गया है तथा अब तक 3,52,958 लोग स्वस्थ हुए हैं। 
कोरोना मौत के मामले में देश में दूसरे स्थान पर स्थित तमिलनाडु में सक्रिय मामले 47,012 हो गए हैं तथा मृतकों की संख्या 8,381 हो गयी है। वहीं राज्य में अब तक 4,47,366 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। 
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़ राज्य उत्तर प्रदेश में मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है जिससे सक्रिय मामले 68,112 हो गये हैं तथा इस महामारी से 4,429 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,39,425 मरीज ठीक हुए हैं। 
तेलंगाना में कोरोना के 31607 सक्रिय मामले हैं और 961 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 124528 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। 
ओडिशा में सक्रिय मामले 34,849 हो गये हैं और 679 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 1,15,279 हो गयी है। असम में सक्रिय मामले 29,132 हो गये हैं और 453 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ लोगों की संख्या 1,10,883 हो गयी है। 
केरल में सक्रिय मामले 30,074 हो गये तथा 440 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 77,699 हो गयी है। 
राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 28,862 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4,744 हो गयी है तथा अब तक 1,84,698 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। 
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 23,624 सक्रिय मामले हैं तथा 3,945 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 1,75,139 लोग स्वस्थ हुए हैं। 
इसके बाद पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 19787 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 57536 हो गयी है जबकि अब तक 2356 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16,341 हैं तथा 3,211 लोगों की मौत हुई है और 94,110 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। 
बिहार में सक्रिय मामले 14,513 हो गये हैं। राज्य में 822 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,43,053 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं। 
कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1728, राजस्थान में 1221, हरियाणा में 975, जम्मू-कश्मीर में 878, झारखंड में 542, छत्तीसगढ़ में 539, उत्तराखंड में 402, पुड्डुचेरी में 385, गोवा में 290, त्रिपुरा में 194, चंडीगढ़ में 90, हिमाचल प्रदेश में 72, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 51, मणिपुर में 46, लद्दाख में 39, मेघालय में 26, सिक्किम में 13, अरुणाचल प्रदेश में 10, नागालैंड में 8, तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।
Advertisement
Advertisement
Next Article