कोरोना महामारी : 50 लाख दान करने के बाद अब महीनें में 5 हजार लोगों को खाना खिलाएंगे सचिन
कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिये पहले ही 50 लाख रूपये का दान दे चुके महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अब एक महीने में 5000 लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है
08:51 PM Apr 10, 2020 IST | Desk Team
कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिये पहले ही 50 लाख रुपये का दान दे चुके महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अब एक महीने में 5000 लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है। एक गैर सरकारी संगठन अपनालय ने ट्वीट के जरिये तेंदुलकर को धन्यवाद दिया।
अपनालय ने अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया, ‘‘शुक्रिया सचिन तेंदुलकर अपनालय की मदद करने के लिये। अपनालय इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी से गुजर रहे लोगों की मदद करता है। वह एक महीने में करीब 5000 लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे। ’’ तेंदुलकर ने जवाब दिया, ‘‘अपनालय को शुभकामनायें और जरूरतमंदों के लिये अपना काम जारी रखिये। ’’
Advertisement
बता दें, देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देशभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 6,761 तक पहुंच गई है और 206 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस वायरस से 516 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
Advertisement