टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए विराट कोहली- अनुष्का शर्मा ने बताए ये घरेलू नुस्खे, आप भी इनको अपनी डाइट में करें शामिल

विश्वभर में कोरोना वायरस महामारी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस जानलेवा महामारी की किसी भी देश में वैक्सीन नहीं बन सकी है। जिन लोगों का इम्युनिटी सिस्टम

04:04 PM Apr 03, 2020 IST | Desk Team

विश्वभर में कोरोना वायरस महामारी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस जानलेवा महामारी की किसी भी देश में वैक्सीन नहीं बन सकी है। जिन लोगों का इम्युनिटी सिस्टम

विश्वभर में कोरोना वायरस महामारी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस जानलेवा महामारी की किसी भी देश में वैक्सीन नहीं बन सकी है। जिन लोगों का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। वही इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में विजय प्राप्त कर सकते हैं। 
कोविड- 19 को लेकर पहले खबरें आ रहीं थी कि उम्रदराज लोगों के लिए यह खतरा है लेकिन हाल ही में पैदा बच्चों से लेकर युवाओं की भी मौत इसके संक्रमण से हुई है। हम और आपको इस वायरस से बचने के लिए इम्युनिटी को मजबूत रखना होगा। इसी बीच विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टिप्स दिए हैं। वह अपनी और विराट की इम्युनिटी इससे मजबूत कर रही हैं। 
अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनुष्का ने तस्वीर शेयर करते हुए बताया की कोरोना से बचने के लिए वह अपना और विराट का कैसे ख्याल रख रही हैं। बता दें की इस तरह  के जूस से अनुष्का अपनी सुबह की शुरुआत करती हैं। डेली वह सुबह लेमन जूस पीती हैं। आप भी इस जूस को सुबह पी सकते हैं बस इसमें काला नमक ऐड कर दें। 
एक तस्वीर के जरिए अपने फैंस को अनुष्का ने बताया कि इम्युनिटी सिस्टम को आप लेमन वाटर, एल्कलाइन वाटर और हल्दी वाला जूस पीकर बूस्ट कर सकते हैं। 
हल्दी का जूस और हल्दी का दूध अनुष्का का तीसरा नुस्खा है। आप अपनी इम्युनिटी सिस्टम को हल्दी का दूध सुबह और शाम को बढ़ा सकते हैं। करक्यूमिन नाम का एक तत्व हल्दी में होता है, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण इसमें भरपूर होता है। गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी डाल कर खाना बनाते समय या रात को सोने से पहले इसे पी लें, दरअसल हल्दी के ये गुण काफी लाभकारी होते हैं। 
इन दिनों अपने घर में विराट पत्नी अनुष्का के साथ समय बीता रहे हैं और अनुष्का के हाथ के खाने का लुफ्त उठा रहे हैं। दरअसल पूरे देश में लॉकडाउन हुआ है जिसकी वजह से सारी मेड छुटी पर हैं। 
हालांकि इन दिनों विराट का खास ख्याल अनुष्का भी रख रही हैं। क्योंकि दोनों बहुत ही कम समय एक दूसरे के साथ बिताते हैं। दोनों ही अपने करियर में बिजी रहते हैं। 
Advertisement
Advertisement
Next Article