टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पति विराट को अनुष्का शर्मा ने ऐसे दिया नया लुक, कोहली ने कहा- शानदार

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। सारे ही सेलेब्स इस समय कोरोना वायरस के चलते आइसोलेशन में हैं। अपने परिवार के साथ सारे ही घर पर समय बिता रहे हैं।

02:58 PM Mar 28, 2020 IST | Desk Team

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। सारे ही सेलेब्स इस समय कोरोना वायरस के चलते आइसोलेशन में हैं। अपने परिवार के साथ सारे ही घर पर समय बिता रहे हैं।

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। सारे ही सेलेब्स इस समय कोरोना वायरस के चलते आइसोलेशन में हैं। अपने परिवार के साथ सारे ही घर पर समय बिता रहे हैं। हालांकि कई मजेदार वीडियोज सारे ही सेलेब्स घर पर बैठकर अपने फैन्स के साथ साझा कर रहे हैं। कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर वर्कआउट वीडियो पोस्ट कर रहे हैं तो कईयों ने बर्तन और झाड़ू लगाते हुए वीडियो पोस्ट किए हैं। 
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा ने पोस्ट किया है जो आते ही वायरल हो गया है। इस वीडियो में विराट कोहली के बाल अनुष्का शर्मा काटती नजर आ रही हैं। विराट कोहली वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि मेरी पत्नी ने ये शानदार हेयरकट किया है। वीडियो में विराट ने यह भी बताया कि किचन की कैंची से अनुष्का ने उनके बाल काटे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस मोमेंट को कैसे दोनों एंजॉय कर रहे हैं। 

Advertisement

अपने फैन्स को इससे पहले दोनों ने ये मैसेज दिया था
फैन्स को एक साथ मैसेज इससे पहले वीडियो शेयर करके दोनों ने दिया था। अनुष्का ने उस वीडियो में कहा था, कोरोना वायरस से जंग जीतने में समय लगेगा और हौंसला लगेगा। कर्फ्यू का उल्लंघन ना करें क्योंकि ये महत्वपूर्ण है कोरोना वायरस से लड़ने के लिए। 

इसी के साथ विराट ने वीडियो में कहा था, घर पर ही रहिए, अपने परिवार को और अपने आपको बचाइए कोरोनावायरस से। घर से निकलकर, मोर्चा बनाकर और शोर मचाकर कोरोनावायरस से जंग हीं जीती जा सकती है। आपकी एक लापरवाही की वजह से हम सबको और पूरे देश को चुकानी एक बड़ी कीमत पड़ सकती है। 21 दिनों तक घर में रहिए और देश को बचाइए। उसके बाद दोनों ने साथ में कहा कि, एकता दिखाइए जीवन और देश बचाइए। 
Advertisement
Next Article