हार्दिक पंड्या ने मुंबई पुलिस को कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में किया सलाम, शेयर किया इमोशनल वीडियो
कोरोना वायरस के खिलाफ इस समय विश्वभर लड़ाई लड़ रहा है। कोरोना वायरस के अब तक भारत में 6000 से ज्यादा मामले हो गए हैं। लगातार कोरोना वायरस के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं।
02:13 PM Apr 10, 2020 IST | Desk Team
कोरोना वायरस के खिलाफ इस समय विश्वभर लड़ाई लड़ रहा है। कोरोना वायरस के अब तक भारत में 6000 से ज्यादा मामले हो गए हैं। लगातार कोरोना वायरस के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं। फिलहाल अभी 21 दिनों का लॉकडाउन देश में चल रहा है। लॉकडाउन के दौरान परिवार के साथ भारतीय खिलाड़ी समय व्यतीत कर रहे हैं।
इसी सूची में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी समय बीता रहे हैं। इसी बीच मुंबई पुलिस का एक वीडियो हार्दिक पंड्या ने पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस को इस मुश्किल घड़ी में लोगों की जिंदगी को आसान बनाने के लिए धन्यवाद किया है।
Advertisement
मुंबई पुलिस के लिए काफी प्यार और शुक्रिया हार्दिक पंड्या ने अपने ट्वीट में अदा किया है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पंड्या खेलते हैं। आईपीएल 2020 इस साल 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस के खतरे की वजह से इस 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया। अब तो न के बराबर आईपीएल के आयोजन की संभावना दिखाई दे रहा है।
दुनिया में एक भी क्रिकेट मैच इस महामारी की वजह से नहीं खेला जा रहा है। इसी के चलते सभी खिलाड़ी घरों में आराम कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए फैंस से कई क्रिकेटर्स जुड़े हुए हैं। 29 मार्च को पहले आईपीएल का आयोजन होना था लेकिन केंद्र सरकार ने सभी वीजा को 11 मार्च को 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण इस समय लगातार तेजी से फैल रहा है।
हाल ही में हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है जिसमें उनकी मंगेतर नताशा स्तानकोविक पैनकेक बना रही हैं।स्टोरी के साथ हार्दिक ने कैप्शन में लिखा @natasastankovic मेरे लिए पैनकेक बना रही हैं।
Advertisement