अनुष्का के साथ विराट कोहली ने तस्वीर की शेयर, लिखा- 'हमारी हंसी नकली हो सकती है.....'
भारतीय टीम के कप्तान और क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली ने हाल ही में अपने ट्विटर पर पत्नी अनुष्का के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं। इस समय पूरे देश में लॉकडाउन कोरोना
12:46 PM Apr 03, 2020 IST | Desk Team
भारतीय टीम के कप्तान और क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली ने हाल ही में अपने ट्विटर पर पत्नी अनुष्का के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं। इस समय पूरे देश में लॉकडाउन कोरोना वायरस महामारी की वजह से जारी है। इन दिनों विराट और अनुष्का मुंबई वाले अपने घर में रह रहे हैं।
विराट ने अपने ट्विटर पर जो तस्वीरें पत्नी अनुष्का के साथ साझा की हैं उनका कैप्शन बहुत ही शानदार उन्होंने लिखा है। विराट ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, हमारी हंसी नकली हो सकती है, लेकिन हम नहीं। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का दोनों ही बेहद सक्रिय रहते हैं और इस समय जब पूरे देश में लॉकडाउन है तो वह अपने फैंस के साथ और भी ज्यादा समय बीता रहे हैं।
Advertisement
पिछले कुछ दिन पहले अनुष्का ने विराट कोहली का हेयरकट किया था जिसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बता दें कि पीएम राहत कोष में विराट और अनुष्का ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में दोनों ने अपना योगदान दिया है। हालांकि पीएम राहत कोष में दी गई राशि के बारे में दोनों ने गुप्त रखा।
पूरी दुनिया के लोग इस समय कई परेशानियों का सामना कोविड 19 महामारी की वजह से कर रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते दुनिया के अधिकतर देशों में लॉकडाउन हो गया है। भारत में भी 24 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया था।
लगातार कोरोना वायरस के मामले भारत में बढ़ते जा रहे हैं। अब तक भारत में इस महामारी से 2000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं जबकि 53 लोग अपनी जान इससे गवा चुके हैं। दुनिया भर के सभी स्पोर्ट्स इवेंट्स इस महामारी की वजह से रद्द या स्थगित हो गए हैं।
Advertisement