Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कोविड-19 : पूर्वी दिल्ली के डॉक्टर खुद संक्रमित होने के बावजूद घर से ही मरीजों की सेवा में लगे

दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में होम आइसोलेशन मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। वहीं दिल्ली निगम अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मरीजों की सहायता कर रहें हैं।

12:14 PM Jan 10, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में होम आइसोलेशन मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। वहीं दिल्ली निगम अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मरीजों की सहायता कर रहें हैं।

दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में होम आइसोलेशन मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। वहीं दिल्ली निगम अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मरीजों की सहायता कर रहें हैं। पूर्वी दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल के डॉक्टर खुद संक्रमित होने के बावजूद वह घर से ही मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं।
Advertisement
पहले दिन 97 लोगो ने कॉल कर जानकारी ली
दरअसल पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने मरीजों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन भी जारी किया है। कोरोना के बढ़ते हुए मरीजों के मद्देनजर स्वामी दयानंद अस्पताल द्वारा कोविड मरीजों के लिए ‘कोरोना मित्र’ नाम से हेल्पलाइन शुरू की गई है । इसमें कुछ नंबर भी दिए गए हैं जिसपर कॉल करके मरीज सहायता ले सकतें हैं।
कोरोना मित्र नाम से की गई हेल्पलाइन से पहले दिन 97 लोगो ने कॉल कर जानकारी ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया कि, डॉक्टर नितिन सिंह भी कोरॉना संक्रमित है उसके बाद भी वो मोबाइल नंबर के माध्यम से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों को मुफ्त परामर्श उपलब्ध करा रहे हैं।
फोन के माध्यम से लोगों की मदद
डॉ नितिन सिंह ने बताया कि, “वह खुद संक्रमित होने के बाद इससे जुड़ी परेशानी देख रहे हैं ऐसे में वह लोग जिनको जानकारी नहीं है और इस वक्त डरे हुए हैं उनका क्या हाल होगा। इसलिए मैं पूरी तरह से आइसोलेट हूं और फोन के माध्यम से लोगों की मदद कर रहा हूं।
निगम के मुताबिक, स्वामी दयानंद के डॉक्टर्स 24 घंटे कोरोना से संबंधित जानकारी दे रहें हैं। कोरोना मामलों के नोडल अधिकारी डॉ ग्लैडबिन त्यागी ने बताया , “कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिये अस्पताल ने अपनी तैयारियाँ पूरी कर रखी हैं लेकिन अभी अन्य बड़े अस्पतालों में भी कोविड मरीजों के लिये आरक्षित बेड खाली पड़े हैं।
कोविड मित्र हेल्पलाइन शुरू करी गई
ऐसे में इस अस्पताल को कोविड में तब्दील करने का कोई औचित्य नही है लेकिन कोरोना मरीजों की सहायता के लिए कोविड मित्र हेल्पलाइन शुरू करी गई है, जिसमे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज व उपचार से संबंधित जानकारी व सुझाव टेली कंसल्टेशन द्वारा दिए जाएंग।”
महापौर ने आगे बताया , “हेल्पलाइन का पहला दिन होने के कारण कम लोगो ने लाभ उठाया आने वाले दिनों में ज्यादा लाभ उठा पाएंगे सभी निगम पार्षदों ने अपने अपने व्हाट्स एप व फेसबुक के माध्यम से लोगो को स्वामी दयानंद हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के नंबर शेयर कर दिए है, पूर्वी दिल्ली नगर निगम मरीजों की हर संभव मदद करता रहेगा।”
Advertisement
Next Article