टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गौसेवा बहुत ही पुनीत कार्य : दीपेन्द्र

NULL

01:30 PM Jan 08, 2018 IST | Desk Team

NULL

तावडू: गांव बिस्सर अकबरपुर में रविवार को रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गोशाला के कार्यक्रम में इतने युवा उन्होंने आज तक किसी गोशाला कार्यक्रम में नहीं देखे। गोशाला में युवाओं की भागीदारी बेहतर बात है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका व इंग्लेंड में भौतिक सुख तो मिल सकता है, लेकिन आत्मिक शांति केवल भारत में मिलती है। गोसेवा बहुत ही पुनीत कार्य है तथा इससे आत्मिक सुख मिलता है। उन्होंने गोशाला को राज्यसभा सांसद शादीलाल बत्रा के कोष से 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता पहुंचाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इनेलो की तो दुकान ही बंद हो चुकी है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में इनेलो नेता अपनी टिप्पणी कर केवल ये दर्शाना चाहते हैं कि वे अस्तित्व में हैं। वहीं भाजपा के कुशासन से देश में त्राहि-त्राहि है। न किसान सुखी हैं और न व्यापारी। जीएसटी ने व्यापारियों व किसानों दोनों की रीढ़ तोड़कर रख दी है। प्रदेश में पूर्व सीएम हुड्डा रथयात्रा शुरू करेंगे जिसमें लोगों से भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फैंकने का आह्वान किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव धर्मपाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहताश बेदी, डाक्टर कुलदीप वत्स, अन्नु पटौदी, सुंदर भड़ाना, विनोद बोकन, बिल्लू यादव, अक्षत यादव, सुधीर चौधरी, मनीष खटाना, रामबीर चेयरमैन, पूर्व विधायक शहीदा खांन, जसरथ पहलवान, राधेलाल, प्रमाल पटेल, एनएसयूआइ नूंह अध्यक्ष आसिम खांन, लियाकत अली, बलेशर तंवर, मुफीद खांन के अलावा कई अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– नरेश मैहंदीरत्ता

Advertisement
Advertisement
Next Article